फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   man disappears under suspicious circumstances in Muradnagar two days before marriage

UP: शादी से 48 घंटे पहले गायब हुआ दूल्हा, खेत पर जाने की बात कहकर निकला था; मेहमानों के मन में भी एक ही डर

Sun, 17 Dec 2023 07:30 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 17 Dec 2023 07:30 PM IST
सार

सारिक का कहना है कि गांव में उनकी एक परिवार से रंजिश चल रही है, उन्होंने आशंका जताई कि उन लोगों ने शुएब को अगवा किया है। 

विज्ञापन
man disappears under suspicious circumstances in Muradnagar two days before marriage
शादी से दो दिन पहले गायब हुआ शुएब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मुरादनगर स्थित सुराना गांव से संदिग्ध परिस्थितियों में शादी से दो दिन पहले युवक का लापता हो गया। परिजनों ने गांव के दो युवकों पर अगवा करने की आशंका जताते तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

सुराना गांव निवासी सारिक ने बताया कि मेरे भाई शुएब (22) की आज 17 दिसंबर को शादी होनी थी और सुबह बरात जानी थी। बताया कि 15 दिसंबर की शाम वह घर से खेत पर जाने के लिए निकला था। लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा। मोबाइल पर संपर्क किया तो बंद आ रहा था। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सारिक का कहना है कि गांव में उनकी एक परिवार से रंजिश चल रही है, उन्होंने आशंका जताई कि उन लोगों ने शुएब को अगवा किया है। अनहोनी की आशंका जताते तहरीर दी है। शादी के चलते घर पर मेहमान भी आए हुए हैं और उन्हें भी इस बात का डर सता रहा है। शादी का माहौल गम बदल गया है। एसीपी नरेश कुमार का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed