{"_id":"6a57b54cd3ff4953e001554e","slug":"man-arrested-for-withdrawing-cash-using-a-cloned-card-at-an-atm-booth-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-931815-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: एटीएम बूथ पर क्लोन कार्ड से रकम निकालने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: एटीएम बूथ पर क्लोन कार्ड से रकम निकालने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
गाजियाबाद। एटीएम बूथ में लोगों को बातों में उलझाकर उनके डेबिट कार्ड बदलकर खाते से रकम निकालने वाले एक शातिर को खोड़ा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके पास से अलग-अलग बैंक के 50 डेबिट कार्ड, 9500 रुपये नकद और एक आईफोन बरामद किया है।
प्रभारी डीसीपी ट्रांस हिंडन धवल जायसवाल ने बताया कि 13 जुलाई को एक व्यक्ति ने खोड़ा थाने पर शिकायत दी थी कि कालू सीमेंट के पास एटीएम बूथ से किसी ने उसका डेबिट कार्ड बदलकर खाते से 26150 रुपये निकाल लिए है। मामले में केस दर्ज कर टीम जांच में जुटी थी। सीसीटीवी फुटेज व अन्य इनपुट के आधार पर एक शातिर को पुलिस ने ट्रैस कर गिरफ्तार किया। पकड़ा गया शातिर नोएडा छिजारसी सेक्टर 63 की चोटपुर कॉलोनी निवासी आकाश कुमार उर्फ अक्की पंडित है। पूछताछ में उसने बताया कि वह अलग-अलग एटीएम बूथ के पास खड़ा रहकर एटीएम से रुपये निकालने वाले लोगों को देखता है। महिला, बुजुर्ग या सीधे-साधे लोगों को निशाना बनाता है। उनके बूथ में आने पर देखता है कि उनके पास कौन से बैंक का डेबिट कार्ड है। इसके बाद अपने पास से उसी बैंक व रंग का डेबिट कार्ड निकालकर अपने हाथ में रख लेता है। फिर बूथ में जाकर ट्रांजेक्शन न होने की स्थिति में या अन्य बातें करके फंसा लेता है। मदद करने के बहाने उनका पिन नंबर देख लेता और कार्ड बदल लेता है। उनके जाने के बाद अन्य एटीएम से रकम निकाल लेता है। डीसीपी ने बताया कि इसके खिलाफ दिल्ली और गाजियाबाद में चार मुकदमे दर्ज हैं। इसके गिरोह के अन्य शातिरों के बारे में जानकारी की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पिछले दो वर्षों से लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रहा है।