फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Make reservation by credit debit card at the old railway station

अब पुराने रेलवे स्टेशन पर क्रेडिट डेबिट कार्ड से कराएं रिजर्वेशन

Fri, 16 Dec 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 16 Dec 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
Make reservation by credit debit card at the old railway station
रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद। अगर आपको ट्रेन में रिजर्वेशन कराना है तो अब कैश की किल्लत परेशान नहीं करेगी। नई करेंसी की कमी से हो रही दिक्कतों को दूर करने और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के लिए रेलवे ने पुराना गाजियाबाद रिजर्वेशन काउंटर पर स्वाइप मशीन लगा दी है।

विज्ञापन


यानी अब लोग डेबिट और क्रेडिट कार्ड से भी रिजर्वेशन करा सकेंगे। हालांकि रिफंड लेने वालों की दिक्कतें अभी कम नहीं हुईं हैं। 1000-500 के पुराने नोटों का चलन अब बैंक के अलावा सभी जगह बंद हो चुका है।
विज्ञापन


10 दिसंबर तक 500 के नोट रेलवे स्टेशन पर स्वीकार किए जा रहे थे, लेकिन अब टिकटों के लिए भी लोगों को नई करेंसी देनी पड़ रही है। ऐसे में रिजर्वेशन काउंटर्स पर स्टाफ को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


2000 का नया नोट मिलने पर छुट्टे रुपये देने में मुश्किल आ रही है। ऐसे में दिक्कत कम करने के लिए रेलवे ने फिलहाल एक काउंटर पर स्वाइप मशीन लगा दी है। डेबिट-क्रेडिट कार्ड से टिकट लेने वालों के लिए अलग लाइन बना दी गई है।


हालांकि यह व्यवस्था वैकल्पिक है। यानी यात्री चाहे तो कैश से भी रिजर्वेशन करा सकेंगे। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही स्वाइप मशीनों की संख्या बढ़ाई जाएगी। उधर, रिफंड लेने वालों की मुश्किल अभी कम नहीं हो पाई है। कैश की किल्लत की वजह से रिफंड लेने वालों से टीडीआर फार्म भरवाया जा रहा है। बाद में रिफंड की रकम उनके बैंक खातों में पहुंचेगी। इसमें समय लगने से लोग परेशान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed