{"_id":"63f87b9210ad67566f0d60a6","slug":"major-fire-in-thermocol-factory-in-ghaziabad-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad Fire: थर्माकोल फैक्टरी में लगी भीषण आग, मौके पर दमकलकर्मी मौजूद; पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad Fire: थर्माकोल फैक्टरी में लगी भीषण आग, मौके पर दमकलकर्मी मौजूद; पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल
Fri, 24 Feb 2023 02:25 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 24 Feb 2023 02:25 PM IST
सार
विजय नगर इलाके में उस वक्त अफरातफरी का माहौल देखने को मिला जब यहां एक थर्माकोल फैक्टरी में आग लग गई। धूआं उठता देख वहां मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी दमकल विभाग को दी। आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
थर्माकोल फैक्टरी में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विजयनगर के औद्योगिक क्षेत्र स्थित राठी मिल थर्माकोल फैक्टरी में शुक्रवार दोपहर भीषण आग लग गई है। आसपास अन्य फैक्टरी होने के कारण क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इस दौरान फैक्टरी के सुपरवाइजर भी बेहोश हो गए। मौके पर पुलिस दमकल की छह गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विनोद सचदेवा की साउथ साइट इंडस्ट्रियल एरिया में प्रकाश पैकेजिंग के नाम से फैक्टरी है। इसमें 50 कर्मचारी काम करते हैं। दोपहर एक बजे फैक्टरी कर्मी लंच करने बाहर चले गए। करीब 1:20 बजे अचानक फैक्टरी में आग लग गई। धुआं उठता देखकर कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वह विफल रहे। घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। दमकल कर्मियों के पहुंचने तक फैक्टरी में आग भयानक रूप ले चुकी थी। थर्माकोल का धुआं चारों ओर फैल गया।
विज्ञापन
इससे फैक्टरी के आसपास आसमान में अंधेरा सा छा गया और सूरज की रोशनी भी कम हो गई। आग को बुझाने के लिए एक के बाद एक दमकल विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। विनोद सचदेवा के मुताबिक फैक्टरी में कई लाख रुपये का माल था, जो जलकर राख हो गया। उन्होंने बताया कि कुछ माल एक सप्ताह पूर्व ही आया था। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन
मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि फैक्टरी के तीनों ओर से बचाव-राहत कार्य किया जा रहा है। आग पर काबू पाने के साथ अन्य फैक्ट्रियों तक पहुंचने से रोकने का भी प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।