फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Main road in the colony in a dilapidated state; waterlogging adds to the trouble.

Ghaziabad News: कॉलोनी का मुख्य मार्ग जर्जर हाल में, जलभराव ने बढ़ाई परेशानी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Main road in the colony in a dilapidated state; waterlogging adds to the trouble.
मुरादनगर। गंगनहर के पास स्थित यूनाइटेड पैराडाइज कॉलोनी के लोगों ने मुख्य सड़क का पुनर्निर्माण कराने की मांग को लेकर जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया है। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि करीब 14 वर्ष बीतने के बाद भी सड़क का निर्माण नहीं कराया गया है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दीपक शर्मा, विनोद शर्मा, सोनू, अन्नू, संदीप, श्रीपाल आदि ने बताया गया कि वर्ष 2012 में कॉलोनी में भूखंडों की बिक्री शुरू हुई थी। इसके बाद से लोग अपने मकान बनाकर परिवार के साथ रह रहे हैं। कॉलोनी का मुख्य मार्ग दिल्ली मेरठ मार्ग से कॉलोनी तक टूटा पड़ा है। बताया कि गंगनहर घाट पर धार्मिक आयोजनों और मूर्ति विसर्जन के दौरान इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन बढ़ने से कॉलोनी का रास्ता पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से लोगों को परेशानी होती है। बारिश में जलभराव के कारण कॉलोनी के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा। डीएम से मार्ग का निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed