{"_id":"6ade6c8dd91dc1b1fc06852f","slug":"main-accused-in-sonus-murder-arrested-with-a-handgun-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-25849-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सोनू की हत्या का मुख्य आरोपी तमंचे के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सोनू की हत्या का मुख्य आरोपी तमंचे के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन
लोनी। चिरोड़ी गांव में 22 वर्षीय सोनू की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे मुख्य आरोपी आजिम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा और कारतूस बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बहन को परेशान करने की रंजिश में अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी।
एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि चिरोड़ी गांव में 22 अक्तूबर की रात करीब आठ बजे सोनू अपने दोस्त शोएब के चाउमीन के ठेले के पास खड़ा था। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवकों ने उस पर गोली चला दी। गंभीर रूप से घायल सोनू को परिजन और पुलिस दिल्ली के राजीव गांधी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शनिवार को एक नाबालिग समेत सलमान और शोएब को गिरफ्तार किया था। मुख्य आरोपी आजिम फरार था। रविवार तड़के पुलिस ने उसे खड़खड़ी अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आजिम ने बताया कि सोनू उसकी बहन को कॉलेज आते-जाते समय परेशान करता था। मना करने के बाद भी उसके व्यवहार में बदलाव नहीं आया। इसके बाद उसने नाबालिग, सलमान और शोएब के साथ मिलकर सोनू की हत्या की योजना बनाई। पुलिस के मुताबिक, योजना के तहत शोएब ने फोन कर सोनू को ठेले पर बुलाया था। वहां पहुंचने पर आरोपी साथियों के साथ बाइक से आए। आजिम और सलमान ने उतरकर सोनू पर गोली चलाई, जबकि नाबालिग बाइक चला रहा था। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए।