{"_id":"6adfb5fc1ed2cdadd802e79b","slug":"maheshwari-community-honors-talented-individuals-at-diwali-get-together-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-1009407-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: माहेश्वरी समाज ने दिवाली मिलन में प्रतिभाओं को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: माहेश्वरी समाज ने दिवाली मिलन में प्रतिभाओं को किया सम्मानित
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। माहेश्वरी समाज ने लायंस एनेक्सी कविनगर में दिवाली मिलन और पारिवारिक समारोह का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ वरिष्ठ नागरिकों और युवा प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
संस्थापक दिवंगत हर्षवर्धन माहेश्वरी की पत्नी कामिनी माहेश्वरी और उनके परिवार को सम्मानित किया गया। सीए छात्राओं पूजा राठी और मेघा माहेश्वरी, आईआईटी मुंबई से एमएससी में टॉप करने वाले सर्वम माहेश्वरी तथा दसवीं-बारहवीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सराहा गया।
कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। ग्लोबल लर्निंग एकेडमी के कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं। सभी सदस्यों ने एक-एक दीया जलाकर एकता का संकल्प लिया और डांडिया-गरबा का आनंद लिया। संचालन प्रगति शारडा और सचिव विनीत राठी ने किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर संरक्षक सुशील माहेश्वरी, मुख्य सलाहकार अनूप राठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनय गुप्ता, उपाध्यक्ष मुकेश माहेश्वरी, अतुल माहेश्वरी, अध्यक्ष लोकेंद्र राठी, सचिव विनीत राठी, प्रदीप राठी, कोषाध्यक्ष सचिन माहेश्वरी, राजेश माहेश्वरी सहित अन्य मौजूद रहे।