फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Mahayagya and honor ceremony on Parshuram birth anniversary in Muradnagar

मुरादनगर में परशुराम जन्मोत्सव: महायज्ञ और सम्मान समारोह, जरूरतमंद महिलाओं को दी गईं सिलाई मशीनें

Sun, 19 Apr 2026 08:08 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Sun, 19 Apr 2026 08:08 PM IST
सार

मुरादनगर के पंडित मदनमोहन मालवीय पब्लिक स्कूल में भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। महायज्ञ, सांस्कृतिक कार्यक्रम और मेधावी छात्रों का सम्मान हुआ। जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीनें दी गईं, वहीं अवकाश न घोषित होने पर नाराजगी भी जताई गई।

विज्ञापन
Mahayagya and honor ceremony on Parshuram birth anniversary in Muradnagar
मुरादनगर में परशुराम जन्मोत्सव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद जिले के मुरादनगर पाइपलाइन मार्ग सरना स्थित पंडित मदनमोहन मालवीय पब्लिक स्कूल में भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जरूरत मंद महिलाओं को सिलाई मशीन दी गई। 

विज्ञापन


मुख्य अतिथि अखिल भारतीय परशुराम सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित विनोद मिश्रा द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दीं एवं उनके जीवन के बारे में बताया।बताया कि भगवान विष्णु के सभी दस अवतारों में से भगवान परशुराम छठे अवतार के रूप में जाने जाते हैं। सभी को उनके दिखाए मार्ग का अनुसरण करने की अपील की। वहीं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा परशुराम जन्मोत्सव पर सार्वजनिक अवकाश न किए जाने पर ब्राह्मणों ने नाराजगी व्यक्त की। 
विज्ञापन


इस अवसर पर महायज्ञ में 3100 आहुतियां देकर प्राणिमात्र के कल्याण, राष्ट्र की उन्नति एवं विश्वशांति की कामना की। छात्राओं द्वारा सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए एवम् मेधावी छात्र छात्राओं को पुरुस्कृत किया गया। पंडित विनोद मिश्रा, जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा , प्रेमचंद शास्त्री, एडवोकेट विजय गौड़, लोकेश वत्स आदि द्वारा कुछ जरुरत मंद महिलाओं क़ो अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए सिलाई मशीन दीं गई। अध्यक्षता विद्यासागर शर्मा व संचालन सोमदत्त शर्मा ने किया। एडवोकेट विजय गौड़, लोकेश वत्स, आयुष त्यागी काकडा, यश शर्मा, संजय शर्मा, वरुण शर्मा, संजय शर्मा, सतीश शर्मा, नरेंद्र शर्मा,  बॉबी पंडित, गुलशन राजपूत, शिवा शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सामाजिक बुराइयों को खत्म करने का संदेश
गाजियाबाद में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर रविवार को प्रताप विहार सेक्टर-12 स्थित भाऊराव देवरस कॉलोनी (बीएच ब्लॉक) में कार्यक्रम आयोजित कर सामाजिक एकता और सामाजिक बुराइयों को खत्म करने का संदेश दिया गया। कॉलोनीवासियों के आपसी सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में हवन-पूजन से लेकर भंडारे का आयोजन किया गया।



आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने कहा कि जिस प्रकार भगवान परशुराम ने अपने शक्ति बल से आततायियों का नाश किया और सुशासन की व्यवस्था स्थापित की, इसी प्रकार हमें भी अपने-अपने स्तर से समाज को आगे बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए। भगवान परशुराम किसी समाज विशेष के खिलाफ नहीं थे, बल्कि जिन्होंने राष्ट्र और समाज विरुद्ध काम किया, उन्होंने उसका संहार किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed