फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Mahashivratri will be celebrated in Sarva and Amrit Siddhi Yoga

Ghaziabad News: सर्व व अमृत सिद्धि योग में मनेगी महाशिवरात्रि

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Mahashivratri will be celebrated in Sarva and Amrit Siddhi Yoga
गाजियाबाद। सर्वसिद्धि और अमृतसिद्धि योग में महाशिवरात्रि मनाई जाएगी। पंडित शिवकुमार शर्मा ने बताया कि 15 फरवरी को महाशिवरात्रि मनाई जाएगी। इसके लिए सभी प्रमुख शिवालयों में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पंडित शिव कुमार शर्मा ने बताया कि 15 फरवरी को शाम 5:04 बजे के बाद से जलाभिषेक होगा। फाल्गुन कृष्ण त्रयोदशी 15 फरवरी शाम 5:04 बजे तक रहेगी। उसके बाद चतुर्दशी यानि महाशिवरात्रि का जलाभिषेक आरंभ हो जाएगा। उन्होंने बताया कि रविवार के दिन उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होने से अमृत सिद्धि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग बन रहा है। बताया कि इस योग में भगवान शिव की पूजा, उपासना और जलाभिषेक करने का कई गुना फल मिलता है।
विज्ञापन


दूधेश्वरनाथ मंंदिर में 14 की रात से शुरू हो जाएगा जलाभिषेक
दूधेश्वरनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य लक्ष्मीकांत पाढ़ी ने बताया कि 15 फरवरी को महाशिवरात्रि है। महाशिवरात्रि का जलाभिषेक रविवार की शाम पांच बजे से शुरू होगा। इससे पहले त्रयोदशी का जल 14 फरवरी की रात से ही चढ़ना शुरू हो जाएगा। शाम पांच बजे से महाशिवरात्रि का जल चढ़ना शुरू होगा जो देर रात 12:30 बजे या एक बजे तक चलेगा। महंत नारायण गिरि ने बताया कि मंदिर में विशेष तैयारियां होंगी। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी फूल बंगला सजाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed