फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Mahaashtmi today, will be special prayers in temples

महाअष्टमी आज, मंदिरों में होगी विशेष पूजा

Thu, 14 Apr 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 14 Apr 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
Mahaashtmi today, will be special prayers in temples
मां दुर्गा मंदिर में पूजन-अर्चन करते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला

 महानगर के मंदिरों में बुधवार को माता के कालरात्रि स्वरूप की पूजा हुई। दिल्ली गेट देवी मंदिर में भक्तों की लंबी कतार लगी रही। बृहस्पतिवार को महाष्टमी है। इसके लिए मंदिरों में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। महागौरी की पूजा के साथ अष्टमी पूजने वाले लोग व्रत का समापन करेंगे।

विज्ञापन


दिल्ली गेट देवी मंदिर से निकलेगी शोभायात्रा
दिल्ली गेट श्री दुर्गा देवी मठ मंदिर में अष्टमी पूजन के दिन लाखों संख्या में भक्तों के जुटने की संभावना है। पूजन के मद्देनजर माता के दर्शन के लिए बेरीकेडिंग के साथ सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त रहेंगे। महिला पुलिसकर्मियों के साथ-साथ मंदिर समिति के वालंटियर्स भी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन


महंत परमानंद गिरि ने बताया कि अष्टमी पूजन के बाद दोपहर एक बजे से मंदिर से पंखा शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में रथ बैंड बाजे के साथ भक्तगण शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंखा यात्रा मंदिर से निकलकर दिल्ली गेट, चौपला, अनाज मंडी, घंटाघर व बजरिया होते हुए शाम को मंदिर पहुंचेगी। पंखा बदलने के बाद मंदिर में मईयां का खजाना लुटाया जाएगा। नवमी के दिन मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

आज तेरा जगराता माता....
दुर्गा नाम प्रचार समिति द्वारा आयोजित 28वें संपूर्ण जागरण में बुधवार को दिल्ली के कलाकारों ने माता का गुणगान किया। मेरी शेरावाली मां कब आएगी तू...पूजा करे संसार सहित विभिन्न भजनों पर भक्त भावविभोर हो गए। इस मौके पर महामंत्री अशोक वासुदेवा, संस्था के संयोजक महंत संदीपन शर्मा, अध्यक्ष विनोद आनंद सौरभ जायसवाल आदि मौजूद रहे।


मनन धाम में गूंजे माता के भजन
मोरटा स्थित श्री मनन धाम मंदिर में शक्ति सेवा समिति चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से संपूर्ण मां दुर्गा नवरात्र महोत्सव के सातवें गाजियाबाद की मंडली ने माता के भजन प्रस्तुत किए। इस मौके पर समिति के चेयरमैन जगमोहन कुमार, डॉ. केके खन्ना और आरसी बर्गई मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed