फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   made runaway girls

लड़कियों को बनाया बंधक

Tue, 09 Aug 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद Updated Tue, 09 Aug 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
 made runaway girls
girl - फोटो : Oddee

कविनगर पुलिस ने संजयनगर सेक्टर-23 में घर से भागी तीन लड़कियों को बंधक बनाकर रखने के मामले का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। तीनों लड़कियों को बरामद कर आरोपी मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में जुटी है कि कहीं इनकी तस्करी तो नहीं की जा रही थी। पुलिस के पास सूचना है कि गाजियाबाद में ऐसे कई गैंग सक्रिय हैं, जो ह्यूमन ट्रैफिकिंग का धंधा करते हैं।

विज्ञापन



पुलिस के मुताबिक, संजयनगर सेक्टर-23 में रविवार देर रात रेजिडेंट्स ने एक घर की बालकनी से दुपट्टा बांधकर एक लड़की को फर्स्ट फ्लोर से नीचे उतरते देखा। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो पता चला कि घर में तीन लड़कियां (18-20 वर्ष) बंधक हैं। लड़कियों ने पुलिस को बताया कि वह खंडवा (मध्यप्रदेश), पटना और रायबरेली की रहने वाली हैं।
विज्ञापन


तीनों घर से भागकर गाजियाबाद में आ गईं थीं। उन्हें रेलवे स्टेशन से नौकरी लगवाने का झांसा देकर यहां लाया गया था, मगर पिछले दो माह से उन्हें यहीं बंधक बनाकर रखा हुआ है।सीओ द्वितीय मनीष मिश्र ने बताया कि बंधक बनाकर रखने के आरोप में मकान मालिक अनुज चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि उसकी पत्नी की भूमिका की जांच की जा रही है। अनुज की दो टैक्सियां चलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को लड़कियों के 164 के बयान दर्ज कराए गए हैं। लड़कियों की तस्करी किए जाने से इंकार नहीं किया जा सकता है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed