फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Luxury car hits two vehicles; FIR registered

Ghaziabad News: लग्जरी कार ने दो वाहनों को मारी टक्कर, प्राथमिकी दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Luxury car hits two vehicles; FIR registered
गाजियाबाद। कविनगर क्षेत्र के शास्त्री नगर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने घर के बाहर खड़ीं दो कारों में टक्कर मार दी। मामले में पीड़ित ने कविनगर थाने में केस दर्ज कराया है। हादसे में मर्सिडीज समेत दो कारें क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि स्कॉर्पियो भी पलटकर क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


एसीपी कविनगर अभय डागा ने बताया कि शास्त्री नगर निवासी तरुण अग्रवाल के मुताबिक 20 अक्तूबर की सुबह करीब साढ़े 11 बजे मर्सिडीज समेत उनकी दो कारें घर के बाहर खड़ी थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का चालक कार पर नियंत्रण नहीं रख सका और घर के बाहर खड़ीं उनकी दोनों कारों को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनकी एक गाड़ी पूरी तरह खत्म हो गई, जबकि मर्सिडीज के अगले और पिछले हिस्से में भी काफी नुकसान हुआ है। तरुण का कहना है कि कार में डैश कैम लगा हुआ था। उन्होंने डैश कैम की रिकॉर्डिंग को सुरक्षित रखकर जांच कराने की मांग की है। एसीपी कविनगर अभय डागा का कहना है कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed