फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Lucknow will now decide fireplaces

अब लखनऊ करेगा चिमनियों का फैसला

Thu, 14 Apr 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 14 Apr 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
Lucknow will now decide fireplaces
फैसला - फोटो : अमर उजाला

ऑलिव काउंटी सोसायटी में चिमनियों के धुएं के कारण रेजिडेंट्स को हो रही परेशानियों का मामला लखनऊ तक पहुंच गया है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के स्थानीय अधिकारियों ने मुख्य पर्यावरण अभियंता लखनऊ को पत्र भेजकर ऑलिव काउंटी के बिल्डर पर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


  दरअसल, वसुंधरा सेक्टर-5 स्थित ऑलिव काउंटी सोसायटी में लगी चिमनियों से प्रदूषण फैल रहा है। बिल्डर इस मामले में रेजिडेंट्स की बात सुनने को तैयार नहीं है। रेजिडेंट्स की शिकायत पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने गत दिनों बिल्डर को नियमानुसार चिमनियों की ऊंचाई बढ़ाने का निर्देश दिया था, ताकि रेजिडेंट्स की परेशानी कुछ कम हो।
विज्ञापन


मगर बिल्डर ने पीसीबी के निर्देश का पालन नहीं किया। यहां तक की बिल्डर ने पीसीबी के नोटिस का जवाब देना भी जरूरी नहीं समझा। अब पीसीबी अधिकारियों ने मुख्य पर्यावरण अभियंता लखनऊ को पत्र भेजकर बिल्डर पर कार्रवाई की मांग की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी पारस नाथ का कहना है कि सोसायटी में चिमनियों से होने वाले प्रदूषण को देखते हुए मुख्य पर्यावरण अभियंता लखनऊ को पत्र भेजा गया है। मुख्य पर्यावरण अभियंता के आदेश पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।


ये है मामला
दरअसल, ऑलिव काउंटी के सी-1 टावर के सामने चार जनरेटर और चार चिमनी लगी हैं। स्थानीय निवासी एसपी गुप्ता ने बताया कि चिमनियां सोसायटी की इमारत से काफी नीचे लगी हैं। इनसे निकलने वाले धुएं से लोगों को श्वास संबंधी बीमारियां हो रही हैं।

यही नहीं बाहर सुखाए गए कपड़े भी धुएं के कारण काले पड़ जाते हैं। अगर कमरे की खिड़की खोल दें तो घरों में भी कालिख जम जाती है। चिमनियों के कारण यहां रहे रहे लगभग एक हजार परिवार परेशान हैं। रेजिडेंट्स की मांग है कि चिमनियां यहां से हटा दी जाएं या इन्हें अपार्टमेंट से ऊंचा किया जाए।



सोसायटी में बाइलॉज के अनुसार ही चिमनियां लगाई गईं हैं। पास की सोसायटियों में तो इससे भी नीचे चिमनियां लगी हैं। इस कारण चिमनियों के हटाने का कोई औचित्य नहीं है। सुनील, निदेशक, बिल्डर कंपनी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed