फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   LPG cylinder caught fire, hut burnt to ashes

Ghaziabad News: एलपीजी सिलेंडर में लगी आग, झोपड़ी जलकर राख दो झुलसे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 May 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
LPG cylinder caught fire, hut burnt to ashes
मोदीनगर के निवाड़ी में सिलेंडर फटने से लगी आग को बुझाते दमकलकर्मी।
मोदीनगर। कस्बा निवाड़ी स्थित हनुमान चौक पर एक घर में चल रही शादी की तैयारी के दौरान सोमवार दोपहर एलपीजी सिलेंडर में आग लग गई। आग के कारण पड़ोसी की झोपड़ी जल कर राख हो गई। मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड ने मशक्कत के बाद आग को काबू किया। आग की चपेट में आकर दो युवक झुलस गए,उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। विधायक डॉ. मंजू शिवाच ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन

कस्बे के हनुमान चौक निवासी वीरसिंह मजदूरी करते हैं। बताया गया कि आगामी 11 मई को उनकी पुत्री की शादी है। शादी के लिए मिठाई आदि बनाने के लिए सोमवार सुबह से भट्टी लग गई। दोपहर लगभग 12 बजे एलपीजी सिलेंडर में अचानक आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में रौद्र रूप धारण कर लिया। आग की ऊंची-ऊंची लपटे देखकर भगदड़ मच गई। पूर्व सभासद ईदरीश ने जान की बाजी लगाते हुए सिलेंडर को नाले में फेंका तो सिलेंडर नाले के बाहर गिरा। इससे आग और विकराल हो गई। आग लगने से पड़ोसी की झोपड़ी जलकर राख हो गई। आग के कारण शुभम तथा विपिन नामक दो युवक झुलस गए। गनीमत रही कि आसपास कोई ज्वलनशील पदार्थ नहीं था वरना बड़ा हादसा हो सकता था। विधायक डॉ. मंजू शिवाच व भाजपा नेता प्रदीप त्यागी ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed