{"_id":"6ade6bc3b89123ed0d0aa2d3","slug":"low-turnout-for-the-second-consecutive-day-for-adding-names-to-the-electoral-roll-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-25852-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए दूसरे दिन भी कम पहुंचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए दूसरे दिन भी कम पहुंचे लोग
विज्ञापन
साहिबाबाद। मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे लोगों को जोड़ने के लिए रविवार को क्षेत्र में कई जगह मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाए गए। शिविरों में बीएलओ ने पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी। साथ वार्ड-79, प्रहलाद गढ़ी, वसुंधरा वैशाली में लोगों ने शिविर में पहुंचकर फॉर्म 6 भरा। वहीं दूसरे दिन भी लोगों की संख्या बूथों पर कम रही
पार्षद हरीश कड़ाकोटी ने बताया कि न्यायखंड वार्ड 79 में शनिवार को भी कई लोगों ने शिविर में पहुंचकर आवेदन भरे थे। रविवार को उन्होंने उन लोगों से मतदान केंद्र पहुंचने का आग्रह किया, जिन्होंने अभी तक फॉर्म-6 नहीं भरा है या जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि मतदाता पहचान पत्र बनवाने के साथ सूची में नाम दर्ज होना भी जरूरी है। उन्होंने बताया कि इसके बाद भी पहले दिन की तरह दूसरे दिन भी कम लोग ही बूथ पर पहुंचे।
वहीं प्रहलादगढी की पार्षद प्रतिभा ने बताया कि क्षेत्र के निवासियों को जानकारी दी जा रही है। निवासी अन्य जानकारी अपने मतदान केंद्र और संबंधित बीएलओ की जानकारी जिला प्रशासन की वेबसाइट पर उपलब्ध सूचियों से प्राप्त कर सकते हैं। नए मतदाता के रूप में पंजीकरण के लिए निर्वाचन आयोग के पोर्टल पर भी आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए पर जाकर फॉर्म-6 भरने की सुविधा उपलब्ध है।