फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Looted earrings from two women working in the fields

Ghaziabad News: खेत में काम कर रही दो महिलाओं से कुंडल लूटे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
Looted earrings from two women working in the fields
मोदीनगर। निवाड़ी के जंगल में काम रही दो महिलाओं से शनिवार दोपहर बाइक सवार बदमाश ने पिस्टल और चाकू दिखाकर कुंडल लूट लिए। इस दौरान एक महिला कान फटने से घायल हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए भाग गया। महिलाओं के शोर मचाने पर किसानों ने बदमाश का पीछा किया मगर, बदमाश भागने में सफल रहा। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कस्बा निवाड़ी निवासी सविता, उर्मिला, मूर्ति, मोनिका और दया खेतों में काम करती हैं। सविता ने बताया कि शनिवार सुबह वह कस्बा निवासी जितेंद्र त्यागी के निवाड़ी- कुसैड़ी मार्ग स्थित खेत पर धान काटने गई थीं। बताया कि दोपहर करीब 12 बजे एक बाइक सवार युवक उनके पास पहुंचा और पता पूछने लगा। महिलाओं ने पता बताने में असमर्थता जताया तो युवक उनसे खेती किसानी के बारे में बात करने लगा। उसने करीब तीस मिनट तक महिलाओं को बातों में उलझाए रखा। आरोप है कि इसी दौरान मौका देखकर बदमाश ने सविता और उर्मिला पर पिस्टल व तमंचा तान दिया। महिलाओं ने शोर मचाया तो बदमाश ने गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद बदमाश ने दोनों महिलाओं के कान से सोने के कुंडल लूट लिए। छीना झपटी के दौरान सविता का कान फट गया। अन्य महिलाओं ने गहने नहीं पहने हुए थे। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश बाइक लेकर फरार हो गया। बता दें कि मुरादनगर क्षेत्र में भी आए दिन खेतों में काम करने वाली महिलाओं के साथ लूट हो रही है। हालांकि पुलिस ने बीते दिनों एनकाउंटर के बाद बदमाशों को गिरफ्तार कर घटनाओं का खुलासा करने का दावा किया था। उसके बावजूद क्षेत्र में इस तरह की लूट की घटनाएं कम नहीं हो रही है। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना के खुलासे के लिए टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed