फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Looted 30 thousand rupees from pizza shop operator at gunpoint

Ghaziabad News: तमंचा दिखाकर पिज्जा दुकान संचालक से 30 हजार रुपये लूटे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Looted 30 thousand rupees from pizza shop operator at gunpoint
लोनी। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र स्थित दो नंबर कालोनी इंद्रपुरी में स्कूटी सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे के बल पर 30 हजार रुपये पिज्जा दुकान संचालक से लूट लिए। बदमाशों ने दुकान पर खड़े दो ग्राहकों से भी रुपये लूटे। हवा में तमंचा लहराकर बदमाश मौके से फरार हो गये। बदमाश दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों के पहचान में जुटी हुई है।
विज्ञापन

बड़ौत में विक्रांत तोमर परिवार के साथ रहते हैं। उनकी लोनी दो नंबर इलाके में पिज्जा की दुकान है। शुक्रवार रात करीब आठ बजे स्कूटी सवार नकाबपोश बदमाश दुकान में घुसे। इस दौरान दुकान में पांच से छह कर्मचारी और चार से पांच बच्चे समेत ग्राहक मौजूद थे। बदमाशों ने आते ही काउंटर पर बैठे कर्मचारी पर तमंचा तान दिया। दूसरे बदमाश ने गल्ले में रखे करीब तीस हजार रुपये निकाल लिए। दुकान पर खड़े दो ग्राहकों से भी बदमाशों ने करीब पांच हजार रुपये लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश दुकान के बाहर आए और हवा में हथियार लहराते हुए स्कुटी से फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस से की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी के फुटेज देखे, जिसमें एक बदमाश ने हेलमेट और दूसरे ने कपड़ा से चेहरे को ढक रखा था। अंकुर विहार एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed