फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Loni MLA raised questions on law and order

Ghaziabad News: लोनी विधायक ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Loni MLA raised questions on law and order
गाजियाबाद। कविनगर में बीते मंगलवार को स्टील कारोबारी के यहां डकैती की घटना पर लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने जिले की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। बृहस्पतिवार को वह पीड़ित कारोबारी रामदास के आवास पर घटना के बाबत जानकारी ली। विधायक ने कहा कि ऐसी घटना पुलिस के सुरक्षा के दावे की पोल खोल रही है। मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में विधायक ने कहा है कि जिले में अपराध तेजी से बढ़ रहा है। पिछले डेढ़ साल में घटनाएं बढ़ रही है। जिले के पुलिस अधिकारी क्षेत्र में नहीं जा रहे हैं। क्षेत्र की जनता दहशत में है। पत्र में उन्होंने दावा किया है कि सेवानिवृत्त जजों की टीम से पुलिस के बड़े अधिकारी की और उनकी जांच करा लें, अगर उनका दोष निकलता है तो वह इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed