फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Loni MLA expressed his anger in a unique way on order to close Panth market in Ghaziabad

Ghaziabad: पैंठ बाजार बंद करने के आदेश पर गरमाई जिले की सियासत, विधायक ने सड़क पर बैठकर बेची सब्जी, जताया रोष

Thu, 06 Feb 2025 04:37 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी (गाजियाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी (गाजियाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 06 Feb 2025 04:37 PM IST
सार

विधायक ने बताया कि कमिश्नर द्वारा बाजार बंद करने के आदेश के बाद लोगों को व्यापार करने में परेशानी आ रही है। अब लोगों पर व्यापार नहीं है। लोग भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
Loni MLA expressed his anger in a unique way on order to close Panth market in Ghaziabad
सब्जी बेचकर विरोध जताते विधायक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के लोनी में पैंठ बाजार बंद करने के आदेश के विरोध में लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर लोनी दो नंबर में नीलम फैक्टरी रोड पर सब्जी बेचने पहुंचे। उन्होंने सब्जी का ठिया लगाया। विधायक ने पुलिस कमिश्नर और लखनऊ में बैठे अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए।

विज्ञापन

विधायक ने बताया कि कमिश्नर द्वारा बाजार बंद करने के आदेश के बाद लोगों को व्यापार करने में परेशानी आ रही है। अब लोगों पर व्यापार नहीं है। लोग भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। कुछ व्यापारी उनसे मिलने उनके निवास पर पहुंचे थे। इसके बाद वह खुद अपनी सब्जी की दुकान लगाकर सड़क पर बैठ गए। उन्होंने पुलिस से कहा कि आप उन्हें गिरफ्तार कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

कमिश्नर पर आरोप लगाया है कि यह सब काम दिल्ली के चुनाव को प्रभावित करने के लिए किया गया है। इस आदेश को लेकर आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के चुनाव में मुद्दा बनाया है। दिल्ली विधानसभा की करीब 20 सीटों पर इसका प्रभाव पड़ा है। अधिकारी समाजवादी पार्टी के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed