{"_id":"60cec6d0acce2132db1da219","slug":"loni-ghaziabad-beard-cutting-case-twitter-gave-new-email-id-to-ghaziabad-police-to-ask-for-details","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दाढ़ी काटने का मामला: डिटेल मंगाने के लिए ट्विटर ने पुलिस को दी नई ईमेल आईडी, शिकायत अधिकारी भी नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाढ़ी काटने का मामला: डिटेल मंगाने के लिए ट्विटर ने पुलिस को दी नई ईमेल आईडी, शिकायत अधिकारी भी नियुक्त
Sun, 20 Jun 2021 10:10 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 20 Jun 2021 10:10 AM IST
सार
ट्विटर ने गाजियाबाद पुलिस को किसी भी केस के मामले में जानकारी लेने के लिए नई ईमेल आईडी दी है। साथ ही ट्विटर ने यह हवाला भी दिया है कि दो दिन पहले शिकायत अधिकारी भी नियुक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : amarujala
विस्तार
गाजियाबाद के लोनी में बुजुर्ग तांत्रिक के साथ मारपीट और दाढ़ी काटने व भड़काऊ वीडियो मामले में केस दर्ज होने के बाद तथा किसी भी मामले में रिप्लाई न मिलने पर पुलिस की नाराजगी देखते हुए ट्विटर ने कदम उठाया है। इसके तहत ट्विटर की तरफ से गाजियाबाद पुलिस के पास एक मेल आया है।
जिसमें किसी भी केस के मामले में जानकारी लेने के लिए नई ईमेल आईडी दी है। साथ ही ट्विटर ने यह हवाला भी दिया है कि दो दिन पहले शिकायत अधिकारी भी नियुक्त कर दिया गया है। बता दें कि गत 5 जून को बुजुर्ग तांत्रिक के साथ हुई घटना की वीडियो 14 जून को सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।
साथ ही वीडियो ट्विटर पर भी ट्रेंड हुआ था। जिसके जरिये कुछ लोगों ने मामले को सांप्रदायिक रुपये देने की कोशिश की थी। माहौल बिगड़ता देख लोनी बॉर्डर पुलिस ने 15 जून को ट्विटर समेत नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। 16 जून को साइबर सेल ने ट्विटर को नोटिस भेजकर 12 बिंदुओं पर जानकारी मांगी थी।
विज्ञापन
इसके अलावा 17 जून को लोनी बॉर्डर पुलिस ने ट्विटर इंडिया के एमडी को नोटिस भेजकर सात दिन के अंदर थाने आकर बयान दर्ज कराने के निर्देश दिए थे। इसके अलावा यह बात भी सामने आई थी कि ट्विटर ने पुलिस को आज तक किसी मेल का जवाब नहीं दिया।

अमर उजाला ने 19 जून के अंक में ट्विटर की मनमानी को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। साइबर सेल के नोडल अधिकारी डीएसपी अभय कुमार मिश्र ने बताया कि ट्विटर ने गाजियाबाद पुलिस की मेल पर एक मैसेज भेजा है। उसमें ट्विटर से जुड़े किसी भी मामले में जानकारी लेने के लिए नई ईमेल आईडी दी गई है।
राना अय्यूब ने मुंबई में लगाई जमानत अर्जी
ट्विटर के खिलाफ दर्ज केस में पुलिस ने भड़काऊ ट्वीट करने पर राना अय्यूब को भी आरोपी बनाया था। राना अय्यूब ने मुंबई में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दाखिल की है। जिसके बाद कोर्ट ने गाजियाबाद पुलिस से रिपोर्ट मांगी है। एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा ने बताया कि राना अय्यूब पर अर्जी पर मुंबई कोर्ट ने रिपोर्ट मांगी थी। लोनी बॉर्डर पुलिस ने केस में आरोपी होने संबंधी रिपोर्ट भेज दी है।
नहीं थम रहा अफवाहों का सिलसिला
दाढ़ी काटने के मामले में भड़़काऊ वीडियो से माहौल बिगड़ने से बचा है। इसके बावजूद अफवाहें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब सोशल मीडिया पर पीड़ित तांत्रिक व उसके बेटों को पुलिस द्वारा आरोपी बनाने की सूचना वायरल हुई। संज्ञान में आने पर पुलिस को खंडन जारी करना पड़ा। उन्होंने कहा कि अब्दुल समद पीड़़ित हैं और उनका इस्तेमाल किया गया है। उन्हें व उनके बेटों को आरोपी बनाने की सूचना निराधार है।