{"_id":"60d2b55e8ebc3e2d93144a67","slug":"loni-ghaziabad-beard-cutting-case-ghaziabad-police-md-of-twitter-india-statement","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दाढ़ी काटने का मामला: आज बयान दर्ज कराने आ सकते हैं ट्विटर के एमडी, अधिवक्ता ने लोनी बॉर्डर पुलिस से साधा संपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाढ़ी काटने का मामला: आज बयान दर्ज कराने आ सकते हैं ट्विटर के एमडी, अधिवक्ता ने लोनी बॉर्डर पुलिस से साधा संपर्क
Wed, 23 Jun 2021 09:45 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 23 Jun 2021 09:45 AM IST
सार
लोनी बॉर्डर पुलिस के मुताबिक मंगलवार को ट्विटर इंडिया के एमडी मनीष माहेश्वरी की तरफ से उनके अधिवक्ता ने पुलिस से संपर्क किया। अधिवक्ता ने बुधवार को एमडी के थाने पहुंचने की जानकारी दी है। भड़काऊ ट्वीट डिलीट न करने को लेकर एमडी अपने बयान दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
Twitter
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद के लोनी में बुजुर्ग के साथ मारपीट और दाढ़ी काटने की वीडियो को वायरल करने के मामले में ट्विटर के एमडी बुधवार को लोनी बॉर्डर थाना पहुंचकर अपने बयान दर्ज करा सकते हैं। एमडी की तरफ से उनके अधिवक्ता ने मंगलवार को लोनी बॉर्डर पुलिस से संपर्क कर यह जानकारी दी।
उधर, बुजुर्ग के साथ मारपीट के मामले में फरार चल रहे 11वें व आखिरी आरोपी आवेश चौधरी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया, जहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया।
लोनी बॉर्डर पुलिस के मुताबिक मंगलवार को ट्विटर इंडिया के एमडी मनीष माहेश्वरी की तरफ से उनके अधिवक्ता ने पुलिस से संपर्क किया। अधिवक्ता ने बुधवार को एमडी के थाने पहुंचने की जानकारी दी है। भड़काऊ ट्वीट डिलीट न करने को लेकर एमडी अपने बयान दर्ज कराएंगे।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि भड़काऊ ट्वीट के संबंध में ट्विटर इंडिया के एमडी से सवाल-जवाब किए जाएंगे। बता दें कि बुजुर्ग की दाढ़ी काटने की घटना के बाद भड़काऊ ट्वीट को लेकर लोनी बॉर्डर पुलिस ने ट्विटर समेत नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था।

पुलिस ने ट्विटर को नोटिस भेजकर 12 बिंदुओं पर जानकारी मांगी थी तो वहीं ट्विटर इंडिया के एमडी मनीष माहेश्वरी को एक सप्ताह के भीतर थाने में पेश होने के निर्देश दिए थे। एमडी ने अपने स्पष्टीकरण में वीडियो कांफ्रेंसिंग से प्रक्रिया जारी रखने का प्रस्ताव रखा था, जिसे पुलिस ने खारिज कर दिया।
साथ ही एमडी को दूसरा नोटिस भेजकर 24 जून की सुबह साढ़े 10 बजे तक थाने में पेश होने के निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में मंगलवार को एमडी के अधिवक्ता ने पुलिस से संपर्क कर बुधवार को एमडी के थाने पहुंचने की जानकारी दी।