फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   loni ghaziabad beard cutting case Ghaziabad Police again sent notice to five, will have to appear within a week

दाढ़ी काटने का मामला: गाजियाबाद पुलिस ने ट्विटर के पूर्व अधिकारी समेत पांच को फिर भेजा नोटिस, एक हफ्ते के अंदर होना होगा हाजिर

Mon, 05 Jul 2021 10:50 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 05 Jul 2021 10:50 AM IST
सार

इस मामले में पहली बार कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद और एक मीडिया संस्थान के मालिक को भी नोटिस भेजा है। गाजियाबाद की लोनी पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 41ए के तहत फिर से नोटिस जारी किया है। इसमें आरोपियों को एक हफ्ते के अंदर हाजिर होकर जवाब देने के लिए कहा गया है। 

विज्ञापन
loni ghaziabad beard cutting case Ghaziabad Police again sent notice to five, will have to appear within a week
beard cutting case - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गाजियाबाद के लोनी में तांत्रिक की दाढ़ी काटने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को फिर से नोटिस भेजा है। पहला नोटिस 21 जून को भेजा गया था। उसका जवाब न देने पर दूसरा नोटिस दो जुलाई को भेजा है। 
विज्ञापन


इस मामले में पहली बार कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद और एक मीडिया संस्थान के मालिक को भी नोटिस भेजा है। गाजियाबाद की लोनी पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 41ए के तहत फिर से नोटिस जारी किया है। इसमें आरोपियों को एक हफ्ते के अंदर हाजिर होकर जवाब देने के लिए कहा गया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने सलमान निजामी, मशकूर उस्मानी डॉ. शमा मोहम्मद, धर्मेंद्र चतुर ट्विटर आइएनसी रेजिडेंट ग्रीवांस ऑफिसर फॉर इंडिया, ट्विटर कम्युनिकेशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड व 'द वायर' के मालिक सिद्धार्थ वर्धराजन को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस भेजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुजुर्ग तांत्रिक अब्दुल समद की दाढ़ी काटने की घटना में भड़काऊ वीडियो ट्रेंड होने को लेकर पुलिस ने ट्विटर इंडिया के एमडी मनीष माहेश्वरी को 17 जून को नोटिस भेजा था। जिसमें कहा गया है कि उन्हें सात दिन के अंदर लोनी बॉर्डर थाने में अपना बयान दर्ज कराना होगा। लेकिन वह पुलिस के सामने पेश नहीं हुए। इसके अलावा कर्नाटक उच्च न्यायालय ने गाजियाबाद पुलिस को माहेश्वरी के खिलाफ कठोर कार्रवाई शुरू करने पर रोक लगा दी थी। कोर्ट ने अपने अंतरिम आदेश में कहा था कि पुलिस डिजिटल तरीके से माहेश्वरी से पूछताछ कर सकती है। 
 
Trending Videos

ये था मामला

आपको बता दें कि लोनी बॉर्डर थानाक्षेत्र के बेहटा हाजीपुर में ऑटो सवार चार युवकों द्वारा बुलंदशहर के बुजुर्ग को बंधक बनाकर तीन घंटे तक यातनाएं देने व दाढ़ी काटने का मामला सामने आया था। घटना पांच जून की थी। 

बुजुर्ग तांत्रिक अब्दुल समद के साथ मारपीट कर दाढ़ी काटने के नौ दिन बाद गत 14 जून को घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। वीडियो 14 और 15 जून को ट्रेंड हुई थी। इस मामले को कुछ लोगों ने सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की।  

बगैर सत्यता की जांच किए वीडियो शेयर किया गया। इसी पर लोनी बॉर्डर पुलिस ने जुबैर अहमद, राना अय्यूब, सलमान निजामी, मशकूर उस्मानी, डॉ. समा मोहम्मद, सबा नकवी, ट्विटर आईएनसी व ट्विटर कम्यूनिकेशन इंडिया प्राइवेट के खिलाफ धार्मिक उन्माद फैलाने का केस दर्ज किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed