फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   loni ghaziabad beard cutting case Congress leader Dr. Maskoor Usmani accused of provocative tweet, recorded his statement at the police station

दाढ़ी काटने का मामला: थाने में पहुंचकर कांग्रेस नेता उस्मानी बोला-मैंने सिर्फ नागरिक सुरक्षा पर सरकार से सवाल किया

Fri, 09 Jul 2021 10:56 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 09 Jul 2021 10:56 AM IST
सार

बुलंदशहर के अनूपशहर निवासी तांत्रिक अब्दुल समद के साथ 5 जून को मारपीट कर दाढ़ी काटी गई थी। 14 जून को घटना की वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने आनन-फानन में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वहीं, लक्ष्मी गार्डन निवासी सपा नेता उम्मेद ने तांत्रिक के साथ भड़काऊ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। 

विज्ञापन
loni ghaziabad beard cutting case Congress leader Dr. Maskoor Usmani accused of provocative tweet, recorded his statement at the police station
कांग्रेस नेता ने दर्ज कराए बयान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के लोनी में बुजुर्ग तांत्रिक की दाढ़ी काटने के मामले में भड़काऊ ट्वीट करने के आरोपी कांग्रेस नेता डॉ. मसकूर उस्मानी ने बृहस्पतिवार को लोनी बॉर्डर थाने पहुंचकर अपने बयान दर्ज कराए। पुलिस ने करीब दो घंटे तक उस्मानी से करीब 32 सवाल किए। उन्होंने खुद को बेकसूर बताया। कहा कि एक ट्वीट पर उन्होंने नागरिक सुरक्षा को लेकर सरकार से सवाल किया था। उन्होंने वीडियो वायरल नहीं की। 
विज्ञापन


बुलंदशहर के अनूपशहर निवासी तांत्रिक अब्दुल समद के साथ 5 जून को मारपीट कर दाढ़ी काटी गई थी। 14 जून को घटना की वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने आनन-फानन में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वहीं, लक्ष्मी गार्डन निवासी सपा नेता उम्मेद ने तांत्रिक के साथ भड़काऊ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। 
विज्ञापन


इसमें धर्म विशेष केनारे न लगाने पर दाढ़ी काटने का आरोप लगाया गया था। यह वीडियो ट्विटर पर ट्रेंड हुआ था। पुलिस ने 15 जून को ट्विटर समेत नौ आरोपियों के खिलाफ धार्मिक उन्माद फैलाने का केस दर्ज किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने सभी आरोपियों को नोटिस भेजकर अपने बयान दर्ज करने के निर्देश दिए थे। रिमाइंडर भेजने के बाद चार आरोपी अपने बयान दर्ज करा चुके हैं। बृहस्पतिवार को भड़काऊ ट्वीट के आरोपी कांग्रेस नेता डॉ. मसकूर उस्मानी बयान दर्ज कराने पहुंचे।

दोपहर एक बजे से तीन बजे तक चले सवाल-जवाब

डॉ. मसकूर उस्मानी दोपहर एक बजे लोनी बॉर्डर थाने पहुंचे। करीब दो घंटे तक उनसे पुलिस ने सवाल-जवाब किए। उन्होंने अपने बचाव में कहा कि उन्होंने वीडियो वायरल नहीं किया। एक ट्वीट पर नागरिक सुरक्षा को लेकर सरकार से सवाल किया था।

उन्होंने खुद को बेकसूर बताते हुए पुलिस से आशा जाहिर की कि वह जांच में उनका नाम निकाल देगी। सीओ लोनी अतुल कुमार सोनकर का कहना है कि अब तक पांच आरोपियों के बयान दर्ज हो चुके हैं। बाकी को भी नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed