{"_id":"60cec3bd055f6a69036118d2","slug":"loni-ghaziabad-beard-cutting-case-accused-umaid-says-i-had-to-surrender","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दाढ़ी काटने का मामला: आरोपी उम्मेद बोला-मुझे डर था कि कहीं पुलिस मेरे पैर में गोली न मार दे...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाढ़ी काटने का मामला: आरोपी उम्मेद बोला-मुझे डर था कि कहीं पुलिस मेरे पैर में गोली न मार दे...
Sun, 20 Jun 2021 10:11 AM IST
शाहरुख खान
रिची कुमार, अमर उजाला, लोनी/गाजियाबाद
रिची कुमार, अमर उजाला, लोनी/गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 20 Jun 2021 10:11 AM IST
सार
पुलिस के मुताबिक केस दर्ज होने से पहले उम्मेद बुलंदशहर गया था। गत बुधवार को जिस वक्त पुलिस उसके खिलाफ केस दर्ज कर रही थी, वह अनूपशहर से फेसबुक लाइव कर रहा था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी उम्मेद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बुजुर्ग तांत्रिक के साथ मारपीट कर दाढ़ी काटने के मामले में भड़काऊ वीडियो वायरल करने का आरोपी उम्मेद पहलवान पुलिस से डरकर बार-बार अपनी जगह बदल रहा था। उसे डर था कि पुलिस उसे गोली मारकर गिरफ्तार करेगी, इसी वजह से वह सरेंडर करने की फिराक में था।
यह बात उसने जिले के एक पुलिस अधिकारी से वॉट्सएप पर हुई बातचीत के दौरान बताई भी थी। साथ ही पुलिस के पास जाने से साफ इंकार कर दिया था। उसने न्यूज चैनल पर भी यही कहा था कि वह एसएसपी के पास खुद जाएगा। गिरफ्तार हो जाने पर उसने यह भी कहा कि उसे डर था कि कहीं उसके साथ कार पलटने वाला सीन न हो जाए।
पुलिस के मुताबिक केस दर्ज होने से पहले उम्मेद बुलंदशहर गया था। बुधवार को जिस वक्त पुलिस उसके खिलाफ केस दर्ज कर रही थी, वह अनूपशहर से फेसबुक लाइव कर रहा था। पुलिस के पहुंचने से पहले ही उसने बुलंदशहर छोड़ दिया। बृहस्पतिवार को वह नोएडा सेक्टर-16 फिल्म सिटी में रुका।
विज्ञापन
यहां उसने एक टीवी चैनेल में लाइव आकर अपनी बात रखी। इसके बाद उसने दिल्ली के जामिया में एक रात बिताई। शुक्रवार सुबह होते-होते वह कादिरनगर दिल्ली निवासी एक दोस्त के यहां पहुंचा। यहां से वह टैंक रोड भी गया। शनिवार को आरोपी दिल्ली के लोक नारायण जयप्रकाश अस्पताल के पास पहुंचा और अपने एक साथी को भी बुलाया।

अस्पताल में भर्ती होना चाहता था उम्मेद
पुलिस के मुताबिक उम्मेद सरेंडर करने से पहले अस्पताल में भर्ती होना चाहता था लेकिन पुलिस को भनक लग गई और अस्पताल के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्त में आते ही बोला- मुझे तो सरेंडर ही करना था
पुलिस उम्मेद को गिरफ्तार करने के लिए गाजियाबाद के अलावा नोएडा, दिल्ली, अनूपशहर, बुलंदशहर समेत अन्य स्थानों पर दबिश दे रही थी। कई स्थानों पर तो आरोपी और पुलिस के पहुंचने के समय में 5 मिनट का अंतर था। शनिवार को पुलिस ने जैसे ही उसे पकड़ा तो वह कहने लगा कि उसे तो सरेंडर ही करना था। उसे ले चलो।