फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   lockdown

ट्रेन का टिकट कराकर तीन परिवारों को भिजवाया घर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 05:34 PM IST
विज्ञापन
lockdown
ट्रेन का टिकट कराकर तीन परिवारों को भिजवाया घर - पूर्वांचल कालिदास नवयुवक विकास समिति की तरफ से की तीनों परिवार का उठाया गया खर्च माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। जहां एक तरफ प्रशासन की तरफ से बसों और ट्रेनों के जरिए प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाया जा रहा है। वहीं पूर्वांचल कालिदास नवयुवक विकास समिति ने भी इलाके में रहने वाले तीन मजदूरों के परिवार को अपने खर्चे पर ट्रेन के जरिए घर भिजवाया है। समिति ने तीनों परिवर के आने जाने से लेकर खाने पीने का सारा खर्च वहन किया है। पूर्वांचल कालिदास नवयुवक विकास समिति के अध्यक्ष अशोक शाह ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान समिति की तरफ लगातार जरूरतमंद लोगों की मदद की जा रही है। उन्होंने बताया कि 11 मई को पास में रहने वाले कुछ मजदूर उनके पास आए। उन्होंने कहा कि उन्हें राशन और भोजन तो मिल रहा है लेकिन उनके पास एक भी रुपया नहीं है। सभी ने उनसे घर भिजवाने की मांग की। जिसपर समिति ने निर्णय लिया कि उनके घर जाने का खर्च समिति वहन करेगी। जिसके बाद उनके द्वारा  विक्की, पूजा और  शैलेंद्र कुमार समेत उनके परिवार के लोगों को गया जाने वाले ट्रेन में टिकट बुक कराया गया। 18 मई को उनकी ट्रेन थी। समिति ने टैक्सी के जरिए उन्हें नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भिजवाया। इसके साथ ही ट्रेन में उनके खाने की व्यवस्था की। इस मौके पर तिलक राम , डॉ के एल विष्कर्मा , मुन्ना कुमार , राजेश , दीपक कुमार , अरुण उपस्थित थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed