फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   lockdown

दो दुकानदारों पर पुलिस ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 05:06 PM IST
विज्ञापन
lockdown
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
साहिबाबाद। साहिबाबाद के शहीदनगर और मोहननगर क्षेत्र के दो दुकानदारों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। दोनों दुकानदार निर्धारित समय के बाद भी दुकान खोलकर लोगों की भीड़ लगाए हुए थे। चौकी इंचार्ज की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई है। शहीदनगर चौकी इंचार्ज क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान शहीदनगर में साहिद की मुर्गा और मीट की दुकान है। जिसे निर्धारित समय और नियमानुसार खोलने के जिला प्रशासन ने निर्देश दिए हैं। बावजूद इसके दुकान निर्धारित समय के बाद भी खुली मिली। चौकी इंचार्ज की ओर से साहिद निवासी शहीदनगर के खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। वहीं मोहननगर के राजीव कालोनी में नसीम की रोटियां बनाने की दुकान है। चौकी इंचार्ज गश्त करते पहुंचे तो रात में दस बजे रोटी बनाने का काम चल रहा था। साथ ही लोग दुकान पर रोटियां लेने आ रहे थे। इससे रात में निर्धारित समय के बाद दुकान खुलने और कर्फ्यू के दौरान दुकान खेलने पर लॉकडाउन का उल्लंघन पाया। इसके चलते नसीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। एसएचओ साहिबाबाद अनिल शाही ने बताया कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed