फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   lockdown

खोड़ा के गज्जी भाटी द्वार पर लग रही भीड़

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 05:09 PM IST
विज्ञापन
lockdown
\n\nखोड़ा के गज्जी भाटी द्वार पर लगी रही भीड़\n\n- स्थानीय लोगों ने कहा दिल्ली जाने का यह है एक मात्र रास्ता\n\n- इस रोड पर लोगों की भीड़ देख स्थानीय लोगों में भय का माहौल\n\n- लोगों ने कहा इस तरह तो संक्रमण और भी बढ़ने का है खतरा\n\n
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। खोड़ा से दिल्ली की ओर जाने वाले गज्जी भाटी द्वार को जिला प्रशासन द्वारा खोला गया है। इस रोड पर लोगों की भीड़ सोशल डिस्टेंशिंग की धज्जियां उड़ा रही है। वहीं इस रोड पर लगने वाली भीड़ से स्थानीय लोगों में भय का माहौल बन गया है। लोगों का कहना है कि इस तरह से यदि भीड़ जुटेगी तो खोड़ा में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैलने का डर है।\n\nस्थानीय लोगों का कहना है कि एक ओर तो पूरा खोड़ा सील है वहीं दिल्ली जाने वाले गग्जी भाटी द्वार को खोल दिया गया है। हालांकि इस रूट पर पुलिस की मौजूदगी रहती  है लेकिन यहां सोशल डिस्टेंशिंग बनाने में असफल साबित हो रही है। गज्जी भाटी मार्ग पर लोगों की भीड़ कुछ इस कदर उमड़ रही है कि यहां पैदल चलने वाले लोग भी जाम में फंस रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हालात इस तरह बने रहे तो खोड़ा में सील होने के बावजूद कोरोना संक्रमण बढ़ सकता है।\n\nइनसेट\n\nक्या बोले लोग\n\nजिला प्रशासन दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक यह द्वार खोले रखता है। यहां लोगों की भीड़ उमड़ रही है। दिल्ली से आने-जाने वाले स्थानीय लोग तो हैं कि इस रास्ते से प्रवासी मजदूर भी निकल रहे हैं। जिसकी वजह से पुलिस के लिए भी सोशल डिस्टेंशिंग बनाना मुश्किल हो रहा है। जिला प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए ताकि व्यवस्था बनी रहे। शिव कुमार गुप्ता, अध्यक्ष शनि बाजार व्यापार मंडल\n\n\nइस मार्ग को खोल कर जिला प्रशासन ने खोड़ा निवासियों के लिए समस्या खड़ी कर दी है। जिला प्रशासन को चाहिए कि कुछ और मार्ग खोल दे ताकि यह भीड़ बंट जाए और सोशल डिस्टेंशिंग बन सके। अन्यथा कि स्थिति में खोड़ा में आने वाले दिनों में समस्याएं और अधिक बढ़ेंगी। किशन कुमार, स्थानीय निवासी\n\n--------------\n\nनिशा ठाकुर\n\n\n\n\n\n
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed