फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   lock down me kholi spare parts ki dukaan, teen bhaiyon par case

लॉकडाउन में खोली ऑटो पार्ट्स की दुकान, तीन भाइयों पर केस

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 04:07 PM IST
विज्ञापन
lock down me kholi spare parts ki dukaan, teen bhaiyon par case
- लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों पर की कार्रवाई - नगर कोतवाली में सब्जी के रेट को लेकर झगड़ रहे 5 लोगों पर भी केस दर्ज ---------------------------------------------------- माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। ऑटो पार्ट्स की दुकान खोलकर लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले तीन भाइयों के खिलाफ सिहानी गेट पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी भाई दुकान खोलकर पंक्चर लगाने का काम कर रहे थे। वहीं दूसरे मामले में सब्जी को रेट को लेकर झगड़ा कर रहे पांच लोगों के खिलाफ नगर कोतवाली पुलिस ने भी एफआईआर दर्ज की है।.................. सिहानी गेट पुलिस को सूचना मिली कि न्यू कालका गढ़ी में ब्रह्म ऑटो पार्ट्स की दुकान खुली है। पुलिस मौके पर पहुंची तो दुकान खुली मिली और दुकान पर तीन भाई रमेश गौतम, सुरेंद्र कुमार और प्रवीण कुमार निवासी न्यू कालका गढ़ी चौक वाहनों में पंक्चर लगाने और अन्य कार्य करने में लगे हुए हैं। जिनको समझाकर दुकान बंद करने के लिए कहा गया। पुलिस का कहना है कि चेतावनी के बावजूद तीनों भाई बाज नहीं आए और दुकान खोलकर काम करते रहे। जिसके चलते तीनों भाइयों के खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है। सिहानी गेट कोतवाल गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। वहीं, दूसरे मामले में कोतवाली क्षेत्र के छोटा कैला में शिव मंदिर के पास सब्जी के रेट को लेकर झगड़ रहे 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नगर कोतवाल विष्णु कौशिक ने बताया कि नामजद लोगों में ताहिर, राकेश कुमार, अमित कुमार, टीकराम और सचिन बंसल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed