{"_id":"634fce0f765d0d5fe1292df1","slug":"location-of-accused-found-in-delhi-police-investigation-based-on-woman-s-statements","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad Case: दिल्ली में मिली आरोपियों की लोकेशन, महिला के बयानों पर टिकी पुलिस की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad Case: दिल्ली में मिली आरोपियों की लोकेशन, महिला के बयानों पर टिकी पुलिस की जांच
Wed, 19 Oct 2022 03:45 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 19 Oct 2022 03:45 PM IST
सार
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट करते हुए दावा किया कि दिल्ली की लड़की गाजियाबाद से रात में वापस आ रही थी, जब उसे जबरन गाड़ी में उठा ले गए। पांच लोगों ने दो दिन सामूहिक दुष्कर्म किया। उसके गुप्तांगों में रॉड डाली गई। जिस वक्त वह सड़क किनारे बोरी में मिली तब भी रॉड उसके अंदर थी। वह अस्पताल में जिंदगी के लिए लड़ रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद के नंदग्राम इलाके में दिल्ली के नंदनगरी की रहने वाली एक महिला को 16 अक्तूबर की रात साढ़े नौ बजे चार लोगों ने कार में अगवा कर दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म किया। 18 अक्तूबर की सुबह चार बजे महिला बदहवास हालत में आश्रम रोड पर बोरे में मिली। महिला का निचला हिस्सा बोरे के अंदर था और हाथ बंधे मिले।
राहगीरों ने यूपी 112 पर सूचना दी, तब थाना पुलिस को इसकी सूचना मिली। महिला दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती है। मामले में महिला के भाई ने नंदग्राम थाने में पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की तो उनकी लोकेशन घटना स्थल या उसके आसपास की नहीं मिली है। ऐसे में पुलिस की नजर महिला के बयानों पर टिकी है।
पुलिस का कहना है कि घटना के बाद महिला को एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया तो महिला ने इलाज कराने से इनकार कर दिया। महिला को मेरठ रेफर करने को कहा तो वहां भी इलाज कराने से मना कर दिया। महिला ने जीटीबी अस्पताल में रेफर करने की मांग की।
विज्ञापन
पुलिस ने जीटीबी में भर्ती करा दिया। पुलिस का कहना है महिला ने अभी कोई बयान नहीं दिए हैं। प्राथमिक पूछताछ में महिला ने दिल्ली के कबीरनगर के मकान के विवाद की बात कही है। पुलिस ने मामले में नामजद एक आरोपी को गिरफ्तार कर चार को हिरासत में लिया है।

जीटीबी अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, महिला के कोई अंदरूनी घाव नहीं मिले हैं। एसपी सिटी निपुण अग्रवाल का कहना है मामले कि जांच की जा रही है।
अध्यक्ष स्वाति मालीवाल का दावा
वहीं दूसरी तरफ, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट करते हुए दावा किया कि दिल्ली की लड़की गाजियाबाद से रात में वापस आ रही थी, जब उसे जबरन गाड़ी में उठा ले गए। पांच लोगों ने दो दिन सामूहिक दुष्कर्म किया। उसके गुप्तांगों में रॉड डाली गई। जिस वक्त वह सड़क किनारे बोरी में मिली तब भी रॉड उसके अंदर थी। वह अस्पताल में जिंदगी के लिए लड़ रही है। एसएसपी गाजियाबाद को नोटिस जारी किया है।