फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Local fault cuts power

लोकल फाल्ट से बिजली गुल

Fri, 01 Jul 2016 01:21 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला साहिबाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला साहिबाबाद Updated Fri, 01 Jul 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
Local fault cuts power
जंगल की आग से पिघली तार
भीषण गर्मी में बिजली कटौती से लोगों का बुरा हाल है। बुधवार को भी लोकल फाल्ट और ओवरलोडिंग  से कालोनियों में कई घंटे बिजली गुल रही। महाराजपुर 220केवी सबस्टेशन से वैशाली 132केवी सबस्टेशन को आने वाली लाइन में फॉल्ट आने से इंदिरापुरम और वैशाली के कई इलाकों की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन


लोगों को करीब डेढ़ घंटे बिजली की समस्या से जूझना पड़ा। कान्हा उपवन में फाल्ट से लाजपत नगर की बिजली करीब दो घंटे गुल रही। महाराजपुर 220केवी सबस्टेशन से वैशाली 132केवी सबस्टेशन को आने वाली लाइन में सुबह करीब साढ़े दस बजे फॉल्ट आ गया।
विज्ञापन


इसकी वजह से इंदिरापुरम के नीति खंड, अभय खंड, ज्ञान खंड, शक्ति खंड, अहिंसा खंड, न्याय खंड और वैशाली सेक्टर-3, 2, 1 आदि की बिजली गुल हो गई। फाल्ट को ठीक होने में करीब डेढ़ घंटा लग गया। करीब 12 बजे फाल्ट ठीक हुआ। इसके बाद सप्लाई सामान्य हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सुबह करीब 11 बजे कान्हा उपवन में फॉल्ट आ गया। इसकी वजह से लाजपत नगर की बिजली गुल हो गई। फॉल्ट को ठीक होने में करीब दो घंटे लग गए। दोपहर करीब एक बजे फॉल्ट ठीक हुआ। इसके बाद बिजली सप्लाई सुचारु हुई।

दोपहर करीब एक बजे अर्थला सबस्टेशन पर फॉल्ट आ गया। इसकी वजह से अर्थला, मोहन नगर, राजीव कालानी, आनंद औद्योगिक क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। करीब दो घंटे बाद सप्लाई सुचारु हुई।


इसके अलावा वसुंधरा सेक्टर-दस सबस्टेशन में फॉल्ट आ जाने से सेक्टर दस की बिजली गुल हो गई। दोपहर करीब चार बजे फाल्ट ठीक हुआ। अधीक्षण अभियंता एमसी शर्मा ने बताया कि लोकल फाल्ट से बिजली की समस्या रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed