फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Loan taken on paper by pretending to make a labor card

Ghaziabad News: श्रमिक कार्ड बनाने का झांसा देकर कागजों से लिया ऋण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Loan taken on paper by pretending to make a labor card
मुरादनगर। श्रमिक कार्ड बनाने का झांसा देकर महिला के कागजों पर ऋण लेने का मामला सामने आया है। ऋण की किस्त मांगने पर महिला को मामले का पता चला। पीड़िता ने युवक व उसके साथियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है।
विज्ञापन


जलालपुर निवासी बेगम बानो ने केस दर्ज कराया है कि तीन महीने पहले उनके पड़ोस में रहने वाले जनसुविधा केंद्र संचालक ने उनका श्रमिक कार्ड बनाने के लिए कहा था। आरोपी ने बताया कि कार्ड बनने के बाद हर महीने तीन हजार रुपये मिलेंगे। कार्ड बनवाने के लिए महिला ने युवक को अपना आधार कार्ड व अन्य कागज दे दिए। आरोप है कि उनके कागजों से युवक ने दो लाख का ऋण ले लिया। अब बैंक के प्रतिनिधि उन पर ऋण जमा करने का दबाव बना रहे हैं। इतना ही नहीं उनके घर को नीलाम कराने की धमकी भी दे रहे हैं। पुलिस ने महिला की तहरीर पर वसीम, असलम व अब्दुल गनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article