फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Liquor was being served in an unlicensed cafe, two arrested

Ghaziabad News: बिना लाइसेंस कैफे में पिलाई जा रही थी शराब, दो गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
Liquor was being served in an unlicensed cafe, two arrested
कौशांबी। स्थित एक शॉपिंग मॉल के अंदर संचालित कैफे द पब्लिक हाउस में आबकारी विभाग की टीम ने छापामारी कर बिना लाइसेंस शराब पिलाते हुए दो कैफे कर्मियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद मूलरूप से मध्य प्रदेश के बब्बू रेकवार, शाहजहांपुर के करन और कैफे मालिक जावेद के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन


आबकारी निरीक्षक त्रिवेणी प्रसाद मौर्य ने बताया कि रविवार रात उन्हें मॉल के अंदर संचालित द पब्लिक हाउस कैफे में बिना लाइसेंस के शराब पिलाए जाने की सूचना मिली थी। टीम के साथ पहुंचकर उन्होंने छापेमारी की तो वहां बैठे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोग कैफे के पिछले दरवाजे से भाग निकले, लेकिन दो कर्मचारी टीम के हत्थे चढ़ गए। पकड़ा गया कर्मी बब्बू रेकवार वर्तमान निवासी कड़कड़डूमा और सीमापुरी कोडी कॉलोनी निवासी करन है। आबकारी टीम ने कैफे से भारी मात्रा में बियर और अंग्रेजी शराब भी बरामद की। पूछताछ में कर्मचारियों ने बताया कि कैफे मालिक जावेद के कहने पर वह शराब पिलाते थे। इसके बाद आबकारी निरीक्षक ने कौशांबी थाने में तहरीर दी। एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed