Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Liquor shop door smashed in Ghaziabad over delay in service

शराब देने में देरी पर तोड़ा ठेके का गेट: पहले सेल्समैन को पीटा, फिर कार से टक्कर मारकर तोड़ा दुकान का दरवाजा

Thu, 12 Nov 2026 07:30 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर (गाजियाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर (गाजियाबाद) Published by: Akash Dubey Updated Thu, 12 Nov 2026 07:30 PM IST
सार

गाजियाबाद में बुधवार रात शराब देने में देरी पर तीन युवकों ने सेल्समैन शरद तिवारी से मारपीट की। उन्होंने बोलेरो से ठेके का गेट भी तोड़ दिया। पुलिस ने उपेंद्र, रोहित और विजय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Liquor shop door smashed in Ghaziabad over delay in service
शराब देने में देरी पर तोड़ा ठेके का गेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के गाजियाबाद जिले के मुरादनगर में पाइपलाइन मार्ग पर शाहपुर मोड़ स्थित अंग्रेजी शराब के ठेके पर बुधवार रात शराब देने में देरी होने से नाराज तीन युवकों ने सेल्समैन के साथ मारपीट कर दी। आरोपियों ने बोलेरो से टक्कर मारकर ठेके का गेट भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन




जनपद कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र के गांव असवां निवासी शरद तिवारी शाहपुर मोड़ स्थित अंग्रेजी शराब के ठेके पर सेल्समैन हैं। रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बताया कि बुधवार को 10:23 बजे बोलेरो सवार तीन युवक ठेके पर पहुंचे और शराब मांगी। उस समय वह फोन पर बात कर रहे थे। उन्होंने युवकों से थोड़ी देर रुकने को कहा। आरोप है कि इससे नाराज होकर युवकों ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद दुकान के अंदर घुसकर भी पीटा।
विज्ञापन


आरोपियों ने बोलेरो से ठेके के गेट में टक्कर मारकर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। जाते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। एसीपी सुनील कुमार भारद्वाज ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर गांव अटौर निवासी उपेंद्र उर्फ गोलू, रोहित उर्फ पतरू सहलोत और विजय उर्फ पप्पू चौधरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed