फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Like criminals, history sheets of vehicles will also be prepared

Ghaziabad News: अपराधियों की तरह वाहनों की भी तैयार होगी हिस्ट्रीशीट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Like criminals, history sheets of vehicles will also be prepared
गाजियाबाद। अपराधियों की तरह वाहनों की भी परिवहन विभाग हिस्ट्रीशीट तैयार करेगा। तीन गंभीर हादसे होने पर वाहन को जब्त किया जाएगा। इतना ही नहीं, जिस व्यक्ति से हादसा होगा, उसका भी अलग से रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा और दो नोटिस देने के बाद उसके लाइसेंस को निरस्त करने की कार्रवाई भी की जाएगी। एक क्लिक पर वाहन, वाहन स्वामी और उसके चालक का पूरा रिकाॅर्ड सामने आएगा।
विज्ञापन

डग्गामार वाहनों पर लगाम लगाने और बार बार नियम तोड़कर सड़क पर खुलेआम वाहनों को दौड़ने वालों पर शिकंजा कसने के लिए अब परिवहन विभाग ने कसरत शुरू कर दी है। विभागीय अधिकारियों ने इसको लेकर नई व्यवस्था शुरू करने की योजना बनाई है। एआरटीओ प्रशासन राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि हादसे के मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद वाहन का सत्यापन करने के लिए पुलिस की ओर से विभाग को सूचना दी जाती है। वाहन कौन चला रहा था, इसकी जानकारी के लिए भी पुलिस संपर्क करती है। परिवहन विभाग भी वाहनों के चालान और सीज की कार्रवाई करता है। इसलिए दोनों स्तर से डाटा लेकर वाहन चालक, वाहन स्वामी और वाहन का पूरा रिकॉर्ड अलग से तैयार होगा।
विज्ञापन


इसलिए बनाया गया नियम :
एआरटीओ ने बताया कि जनवरी से लेकर अब तक विभाग ने 302 वाहनों को सीज किया। इसमें 102 बसों के परमिट निरस्त करने की कार्रवाई भी की गई। इस दौरान सामने आया कि कई वाहन सड़क पर ऐसे घूमते मिले, जिन्होंने कई कई हादसे किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना फिटनेस परमिट के कार्रवाई होने के बावजूद भी वह सड़क पर दौड़ रहे थे। ऐसे में जो लोग इनको चला रहे थे, वह फिर इनको चलाने में लगे हुए थे, इसकाे देखते हुए वाहनों का पूरा रिकॉर्ड तैयार करने का निर्णय लिया गया। ताकि एक क्लिक पर पूरा डाटा सामने हो। उस वाहन का संचालन दोबारा न हो और उसको चलाने वाला भी बार बार ऐसा न करे, इसके लिए यह कदम उठाया गया। शुरूआती तौर पर इसका डाटा कार्यालय में रहेगा और बाद में उसको ऑनलाइन भी किया जाएगा। ताकि कहीं भी कभी भी इसका रिकाॅर्ड कोई भी व्यक्ति देख सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed