{"_id":"667de3caa4a44bf845000614","slug":"lift-falls-from-seventh-floor-six-people-of-same-family-injured-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1010-109959-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सातवीं मंजिल से गिरी लिफ्ट, एक ही परिवार के छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सातवीं मंजिल से गिरी लिफ्ट, एक ही परिवार के छह लोग घायल
विज्ञापन
इंदिरापुरम। अहिंसाखंड-एक स्थित शिप्रा कृष्णा विस्टा सोसायटी में बृहस्पतिवार रात करीब 9:30 बजे बी-ब्लॉक की लिफ्ट सातवीं मंजिल से गिरकर दूसरी और तीसरी मंजिल के बीच आकर अटक गई। लिफ्ट के गिरने से एक ही परिवार के छह सदस्य घायल हो गए। वहीं, लिफ्ट गिरने की सूचना से सोसायटी में आफर-तफरी मच गई। पुलिस के मौके से पहले सोसायटी के सुरक्षाकर्मियों ने लोगों को लिफ्ट से बाहर निकाल लिया।
हादसे में घायल अंकिता शर्मा ने बताया की वह सोसायटी में 10वी मंजिल पर रहती हैं। बृहस्पतिवार को शिप्रा सनसिटी से सास आरती शर्मा, कमला नगर दिल्ली से भाई सिद्धार्थ और बहन अंकुशा मिलने के लिए आई थीं। रात में बेटे विराज और बेटी ईशाना के साथ सभी लोगों को छोड़ने के लिए वह लिफ्ट से नीचे उतर रहीं थीं। 10वी मंजिल से सातवीं मंजिल तक लिफ्ट ठीक चला। मगर अचानक सातवीं मंजिल से लिफ्ट गिरने लगा जो दूसरी और तीसरी मंजिल के बीच में जाकर अटक गई। इस दौरान लिफ्ट की लाइट और पंखा बंद हो गया।
अचानक झटके के साथ लिफ्ट गिरने से उनकी सास लिफ्ट में ही गिर गईं जिससे उनके घुटने में चोट आई है। उनके साथ ही सभी लोग लिफ्ट में गिरे और सभी के घुटने और कमर में झटके से चोट लग गई है। हादसे के बाद बच्चे बुरी तरह घबरा गए हैं। अंकिता का कहना है कि लिफ्ट करीब 10 मिनट तक फंसी रही, उन्होंने इमरजेंसी बटन दबाया और परिचितों को फोन भी किया। करीब दस मिनट बाद लिफ्ट का दरवाजा खोल कर उन लोगों को बाहर निकाला गया। लिफ्ट पहले से काफी ऊपर था जिससे सभी को लिफ्ट से कूदकर उतरना पड़ा।
विज्ञापन
दोपहर में लिफ्ट में फंस गया था बच्चा
सोसायटी निवासी प्रिया बिष्ट ने बताया की दोपहर में भी पांच मिनट के लिए एक बच्चा और महिला लिफ्ट में फंस गए थे। जिन्हें किसी तरह से बाहर निकाला गया था। लोगों का कहना है कि सोसायटी में आए दिन लिफ्ट फंसने की समस्या आ रही है। यह सोसायटी में रहने वाले लोगों के जीवन के लिए बहुत गंभीर खतरा है। वहीं, इस मामले में एओए के सचिव संजीव मारवाह का कहना है कि लिफ्ट गिरने की सूचना उन लोगों को भी मिली। मौके पर पहुंच कर वह लोग दोबारा लिफ्ट में नीचे से ऊपर गए ऐसे में कहना मुश्किल है कि लिफ्ट गिरी है या फंस गई है। तकनीशियन से इसकी जांच कराई जाएगी।
मंगलवार को एसीएम ने किया था सर्वे
सोसायटी में खराब लिफ्ट की शिकायत सोसायटी के लोग पहले कई बार जिलाधिकारी से कर चुके हैं। शिकायत के बाद जिलाधिकारी के आदेश पर एसीएम चंद्रेश सिंह व एक अन्य ऊर्जा निगम अधिकारी सोसायटी में लिफ्ट का सर्वे करने पहुंचे थे। इस दौरान भी एओए पर सभी लिफ्ट का सर्वे न कराने पर लोगों ने हंगामा किया था।