फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Life-threatening attack on BKU leader over installation of an electricity pole on his farmland; case registered.

Ghaziabad News: खेत पर विद्युत खंभा लगाने को लेकर भाकियू नेता पर जानलेवा हमला, केस दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Life-threatening attack on BKU leader over installation of an electricity pole on his farmland; case registered.

विज्ञापन
मोदीनगर। भोजपुर के गांव तलहैटा में खेत पर विद्युत खंभा लगाने के विवाद में दो पक्षों में संघर्ष हो गया। आरोप है कि भारतीय किसान यूनियन टिकैत के मंडल उपाध्यक्ष कुलदीप त्यागी पर धारदार हथियार से हमला कर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई। घायल कुलदीप को उपचार के लिए मोदीनगर भेजा गया है। दोनों पक्षों ने तहरीर दी है, पुलिस ने एक पक्ष की रिपोर्ट दर्ज की है।

तलहैटा निवासी कुलदीप त्यागी किसान हैं और भाकियू टिकैत के मंडल उपाध्यक्ष हैं। कुलदीप के अनुसार गांव के कुछ लोग खेत पर विद्युत खंभा लगाने को लेकर रंजिश रखते हैं। रविवार शाम वह ट्रैक्टर से खेत की बुवाई कर घर लौट रहे थे, तभी घात लगाए बैठे आरोपियों ने उन्हें रोक लिया। गाली-गलौज करते हुए पिटाई शुरू कर दी। कुलदीप ने वीडियो बनाना शुरू किया तो आरोपियों ने उनका मोबाइल फोन तोड़ दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि जान बचाकर भागने पर आरोपियों ने फायरिंग कर दी, गोली बगल से निकल गई। भागते समय गिरने पर धारदार हथियार से हमला कर लहूलुहान कर दिया और मृत समझकर भाग गए। घटना की जानकारी पर भाकियू नेताओं ने हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी मोदीनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि तहरीर के आधार पर गांव तलहैटा निवासी अनिल, आशीष और सतेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं दूसरे पक्ष के अनिल का कहना है कि कुलदीप ने खंभा विवाद में उन पर ट्रैक्टर चढ़ाया और पीटा। उन्होंने भी तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने दबाव में एकपक्षीय कार्रवाई करते हुए उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed