{"_id":"6a457d40f9725f57ef0878f9","slug":"letter-written-to-airlines-to-resume-old-services-from-hindon-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-20781-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: हिंडन से दोबारा पुरानी सेवाएं शुरू करने के लिए एयरलाइंस को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: हिंडन से दोबारा पुरानी सेवाएं शुरू करने के लिए एयरलाइंस को लिखा पत्र
विज्ञापन
साहिबाबाद। हिंडन एयरपोर्ट प्रबंधन ने सभी एयरलाइंस कंपनियों को पत्र लिखकर अपनी पूर्व में संचालित उड़ान सेवाएं दोबारा शुरू करने का आग्रह किया है। प्रबंधन ने पत्र में कहा है कि आगामी सर्दियों तक एयरपोर्ट परिसर में चल रहे निर्माण और विस्तार कार्य पूरे हो जाएंगे। इसके बाद एयरलाइंस कंपनियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी और हिंडन से उड़ान संचालन पहले की तुलना में अधिक सुगम होगा।
इस वर्ष हिंडन एयरपोर्ट से उड़ानों की संख्या 25 से घटकर 10 रह गई है। वर्तमान में यहां स्टार एयर की तीन और इंडिगो की सात उड़ानें संचालित हो रही हैं।
उड़ानों की संख्या में कमी आने से एयरपोर्ट प्रबंधन चिंतित है। इसी कारण एयरलाइंस कंपनियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाते हुए उनसे पुरानी सेवाएं बहाल करने का अनुरोध किया गया है।
एयरपोर्ट निदेशक डॉ. चिल्का महेश ने बताया कि हिंडन एयरपोर्ट से यात्रा करने वाले यात्री यहां उपलब्ध सुविधाओं और सेवाओं से संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि एयरलाइंस कंपनियां यदि अपनी पूर्व की उड़ान सेवाएं दोबारा शुरू करती हैं, तो इससे अधिक से अधिक यात्रियों को लाभ मिलेगा और एयरपोर्ट की उपयोगिता भी बढ़ेगी।