फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   lenter of an under-construction factory collapsed in Roop Nagar Industrial Area of Loni

Ghaziabad: निर्माणाधीन फैक्टरी का लेंटर गिरा, हादसे वक्त 10 मजदूर कर रहे थे काम; NDRF की टीम पहुंची

Fri, 18 Apr 2025 07:56 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लोनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लोनी Published by: विकास कुमार Updated Fri, 18 Apr 2025 07:56 PM IST
सार

मौके पर पहुंचे लोगों ने मजूदरों को लेंटर के नीचे से निकाला और निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सक छह घायलों के उपचार में जुटे हैं। 

विज्ञापन
lenter of an under-construction factory collapsed in Roop Nagar Industrial Area of Loni
लोनी में गिरा फैक्टरी का लेंटर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद स्थित लोनी के रूपनगर औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां प्रदीप जैन नाम के व्यक्ति का 250 वर्ग गज की निर्माणाधीन फैक्टरी में लेंटर डाला जा रहा था। दोपहर करीब 3.30 बजे तक लेंटर डालने का करीब 60 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका था। मजदूर बचे हुए हिस्से में लेंटर डाल रहे थे। तभी अचानक से लेंटर भरभरा कर गिर गया। 

विज्ञापन

lenter of an under-construction factory collapsed in Roop Nagar Industrial Area of Loni
लोनी में गिरा फैक्टरी का लेंटर - फोटो : अमर उजाला

सभी अस्पताल में भर्ती
हादसे में लेंटर के नीचे खड़े जीतू, सईद, सुमित, पप्पू, राजेश और नीरज कुमार दब गए। जबकि ऊपर खड़े चार मजदूर चोटिल हो गए। चीख पुकार मचने पर आसपास के लोगों ने मलबे के नीचे दबे मजदूरों को बाहर निकाला और पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

lenter of an under-construction factory collapsed in Roop Nagar Industrial Area of Loni
मौके पर एनडीआरएफ की टीम - फोटो : अमर उजाला

मौके पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम
स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर मौका मुआयना किया। चिकित्सकों के मुताबिक घायल मजदूरों की हालत खतरे से बाहर हैं। हादसे की सूचना मिलने पर एनडीआरफ की टीम डॉग स्क्वाड के साथ मौके पर पहुंची और सर्च अभियान चलाया। काफी देर तक चले तलाश करने के बाद भी उन्हें मलबे में कोई नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed