फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Lekhpal misdeed a female complainant in Modinagar Ghaziabad

'ऐसे ही दबोचता': लेखपाल ने महिला फरियादी से की दरिंदगी, दो महीने में चार बार किया दुष्कर्म, पति की हो चुकी मौत

Tue, 06 Jan 2026 05:25 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद (मोदीनगर)
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद (मोदीनगर) Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 06 Jan 2026 05:25 PM IST
सार

महिला का दावा है कि प्रमाण पत्र बनाने के एवज में लेखपाल ने उससे चार बार दुष्कर्म किया। यह घटना तहसील कार्यालय में ही हुई। इस सबसे परेशान होकर उसने मामले की शिकायत पुलिस से की है।

विज्ञापन
Lekhpal misdeed a female complainant in Modinagar Ghaziabad
महिला फरियादी से तहसील में दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पति की मृत्यु के बाद वारिस प्रमाण पत्र बनवाने के लिए तहसील पहुंची एक महिला ने लेखपाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर एक लेखपाल ने उससे चार बार दुष्कर्म किया। साथ ही उसने दावा किया है कि यह घटना तहसील स्थित कार्यालय में ही हुई। महिला ने इस मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है। पुलिस ने मामले में जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

दो माह से परेशान, काम अटका
महिला के अनुसार, उसने वारिस प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था। तहसील के एक लेखपाल ने न केवल उसका काम रोका, बल्कि प्रमाण पत्र बनाने के एवज में उससे अनुचित मांगें भी कीं। महिला ने बताया कि लेखपाल ने उसे मंगलवार को भी बुलाया था, लेकिन काम नहीं किया। पिछले दो महीनों से वह लेखपाल के चक्कर काट रही है और उसे लगातार टालमटोल का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लेखपाल ने अब कहा है कि उसका काम एक से डेढ़ महीने बाद ही हो पाएगा, जिससे महिला अत्यधिक हो गई। महिला ने कहा कि वह जान गई थी कि आरोपी उसकी मजबूरी का फायदा उठाकर उसे ऐसे ही दबोचता रहेगा। 

विज्ञापन

न्याय की गुहार, पुलिस में शिकायत
लेखपाल की हरकतों से तंग आकर महिला ने हिम्मत जुटाई और मामले की गंभीरता को देखते हुए सीधे पुलिस अधीक्षक से संपर्क किया। उसने अपनी आपबीती सुनाते हुए लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने तहसील परिसर में कार्यरत कर्मचारियों के आचरण और आमजन की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed