{"_id":"6ada6fe86ed4fd14e60d5036","slug":"legislative-council-elections-to-be-held-at-13-centers-today-voters-advised-not-to-bring-pens-from-home-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-1006461-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: आज 13 केंद्रों पर होगा विधान परिषद चुनाव, घर से पेन लेकर न जाएं मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: आज 13 केंद्रों पर होगा विधान परिषद चुनाव, घर से पेन लेकर न जाएं मतदाता
विज्ञापन
इंग्राहम इंटर कॉलेज से रवाना होते मतदानकर्मी। संवाद
- फोटो : 1
गाजियाबाद। जिले के 13 केंद्रों पर शुक्रवार को विधान परिषद चुनाव के लिए मतदान होगा। मेरठ-सहारनपुर मंडल की शिक्षक और स्नातक सीटों के लिए 75 बूथ बनाए गए हैं। गुरुवार को इंग्राहम इंटर कॉलेज से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। जिलाधिकारी रविंद्र मांदड़ ने निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया और बताया कि चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस दिन सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। मतदान के बाद बैलेट बॉक्स पुलिस सुरक्षा में मेरठ भेजे जाएंगे।
60 बूथों पर 31 हजार स्नातक मतदाता करेंगे वोट
प्रशासन के अनुसार स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 60 बूथों पर करीब 31 हजार मतदाता और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 15 बूथों पर 9,900 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा।
अपना पेन लाने पर रद्द हो जाएगा वोट
उप जिला निर्वाचन अधिकारी अंजनी सिंह ने बताया कि मतदान बैलेट पेपर से होगा। मतदाता को उम्मीदवार के नाम के सामने तय कॉलम में एक सीधी रेखा खींचनी होगी। इसके लिए मतदाता को घर से पेन लाने की जरूरत नहीं है। बूथ पर ही चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित पेन दिया जाएगा। यदि मतदाता अपने पेन से निशान लगाता है तो उसका वोट रद्द माना जाएगा। इसलिए आयोग ने अपील की है कि मतदाता अपना पेन लेकर न आएं।
विज्ञापन
हर केंद्र पर 15 से 20 पुलिसकर्मी, पीएसी भी तैनात
चुनाव को शांतिपूर्ण कराने के लिए पुलिस ने भी पुख्ता इंतजाम किए हैं। अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था राजकरन नैय्यर ने बताया कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर 15 से 20 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए 13 सेक्टर मजिस्ट्रेट, आठ जोनल अधिकारी के रूप में एसीपी और चार सुपर जोनल अधिकारी के रूप में एडिशनल एसपी रैंक के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा तीन कंपनियां पीएसी की भी तैनात रहेंगी।
भाजपा-सपा समेत 18 उम्मीदवारों में मुकाबला
विधान परिषद चुनाव में प्रमुख दलों में भाजपा और सपा ने ही उम्मीदवार उतारे हैं। कुल 18 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसमें स्नातक वर्ग के लिए 8 और शिक्षक वर्ग के लिए 10 प्रत्याशी हैं।
शिक्षक वर्ग में भाजपा से गौतमबुद्धनगर के श्रीचंद शर्मा और सपा से हापुड़ के डॉ. नितिन तोमर आमने-सामने हैं। इनके अलावा डॉ. कुलदीप मलिक, तनुज गंभीर, पंकज शर्मा, बाकर हुसैन, सुनील चौधरी, डॉ. सुशील कुमार पुंडीर, स्वराज पाल दुहूण और हरकेश सिंह निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं।
वहीं स्नातक वर्ग में भाजपा से गाजियाबाद के दिनेश कुमार गोयल और सपा से गौतमबुद्धनगर के प्रमेंद्र सिंह भाटी मैदान में हैं। इनके साथ डॉ. अमित कुमार, दुष्यंत त्यागी, सैयद अकरम खां, राहुल कुशवाह, विक्रांत वशिष्ठ और विजय कुमार त्यागी भी किस्मत आजमा रहे हैं।