{"_id":"674d6442cf3dc8a47b0100f9","slug":"lawyers-started-a-sit-in-protest-at-gate-of-court-premises-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad Lawyer Strike: वकीलों ने अब न्यायालय परिसर के गेट पर शुरू किया धरना, थाने जाकर देंगे गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad Lawyer Strike: वकीलों ने अब न्यायालय परिसर के गेट पर शुरू किया धरना, थाने जाकर देंगे गिरफ्तारी
Mon, 02 Dec 2024 01:09 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 02 Dec 2024 01:09 PM IST
सार
गाजियाबाद में मारपीट के खिलाफ वकीलों ने अब न्यायालय परिसर के गेट पर धरना शुरू कर दिया है। साथ ही चेतावनी दी है कि वह थाने जाकर अपनी खुद गिरफ्तारी देंगे।
विज्ञापन
वकीलों का धरना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिला जज कोर्ट में वकीलों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में वकीलों की हड़ताल जारी है। सोमवार को तीनों तहसीलों में रजिस्ट्री कार्य बंद कर वकीलों ने धरनास्थल भी बदला है। बार एसोसिएशन के बाहर जारी धरना अब न्यायालय परिसर के मुख्य गेट के सामने शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
धरनास्थल पर मौजूद अधिवक्ताओं की नजर न्यायालय परिसर में पहुंचने वाले वकीलों पर भी रहेगी। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि हड़ताल को मजबूत करने के लिए ये निर्णय लिया गया है। आज दोपहर दो बजे वकील कचहरी से पदयात्रा कर कविनगर थाने पर पहुंचकर गिरफ्तारी देंगे।
विज्ञापन