Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Lawyers outraged over delay in Bar Association elections; begin indefinite sit-in protest

Ghaziabad News: बार एसोसिएशन चुनाव में देरी पर भड़के अधिवक्ता, अनिश्चितकालीन धरना शुरू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Lawyers outraged over delay in Bar Association elections; begin indefinite sit-in protest
बार सभागार परिसर में धरने पर बैठे अधिवक्ता। संवाद - फोटो : बीएसए कार्यालय में आयोजित धरना में संबो​धित करती महानगर अध्यक्ष कल्पना राजौरिया एवं मौजूद ​शिक्षक। संवाद
गाजियाबाद। बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर चुनाव प्रक्रिया शुरू नहीं होने से अधिवक्ताओं का विरोध तेज हो गया है। चुनाव की तारीख और मतदाता सूची का इंतजार कर रहे वकीलों ने बुधवार को आंदोलन का रास्ता अपना लिया। अधिवक्ता राकेश त्यागी निवाड़ी और राजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में कई वकील बार सभागार परिसर में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के नीचे अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। उन्होंने मौजूदा कार्यकारिणी से जल्द चुनाव कार्यक्रम जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन

दरअसल, बार एसोसिएशन की वर्ष 2025-26 की कार्यकारिणी का कार्यकाल 14 नवंबर को समाप्त हो गया था। इसके चार दिन बाद भी वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित नहीं किया गया है। इतना ही नहीं, चुनाव प्रक्रिया की महत्वपूर्ण कड़ी मानी जाने वाली मतदाता सूची भी अभी तक प्रकाशित नहीं हुई है। इस स्थिति को लेकर अधिवक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। धरने पर बैठे अधिवक्ता राकेश त्यागी निवाड़ी ने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ब्रह्मदेव त्यागी और मौजूदा कार्यकारिणी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उनका आरोप है कि कार्यकाल पूरा होने के बावजूद चुनाव कराने की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है। चुनाव प्रक्रिया समय से शुरू होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक इसकी रूपरेखा भी स्पष्ट नहीं की गई है।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं का कहना है कि नई कार्यकारिणी के गठन में देरी से संगठन के भीतर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। चुनाव को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं मिलने से वकीलों में लगातार नाराजगी बढ़ रही है। उनका कहना है कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव के लिए सबसे पहले मतदाता सूची प्रकाशित की जानी चाहिए। इसके बाद नामांकन, मतदान और मतगणना समेत पूरी चुनाव प्रक्रिया का कार्यक्रम घोषित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने पर बैठे अधिवक्ताओं ने साफ किया कि उनकी मांग केवल चुनाव की तारीख घोषित करने तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरी प्रक्रिया को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने बार एसोसिएशन अध्यक्ष ब्रह्मदेव त्यागी से तत्काल हस्तक्षेप कर चुनाव कार्यक्रम जारी कराने की मांग की। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि जब तक चुनाव कार्यक्रम घोषित नहीं होता, उनका अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।

वहीं बार सचिव वरुण त्यागी का कहना है कि चुनाव की तैयारियां की जा रही हैं, जल्द ही चुनाव तिथि घोषित की जाएगी। मतदाता सूची जल्द ही प्रकाशित कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed