{"_id":"6337fc1450d3c923ac38de70","slug":"law-college-professor-hanged-himself-under-suspicious-circumstances-in-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: संदिग्ध परिस्थितियों में लॉ कॉलेज के प्रोफेसर ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: संदिग्ध परिस्थितियों में लॉ कॉलेज के प्रोफेसर ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम
Sat, 01 Oct 2022 02:07 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 01 Oct 2022 02:07 PM IST
सार
प्रशांत मूल रूप से सहारनपुर के जैनपुर के रहने वाले थे। वह डासना के निजी कॉलेज में लॉ के प्रोफेसर थे। उनकी पत्नी पूनम भी एक निजी कॉलेज में गेस्ट प्रोफेसर हैं। प्रशांत का शव जब पड़ोसियों ने फंदे पर लटकता देखा तो वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
प्रशांत का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद के कविनगर क्षेत्र के गोविंदपुरम के रहने वाले एक निजी कॉलेज के प्रोफेसर प्रशांत खारी ने फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। पड़ोसियों ने प्रशांत के परिजनों को फोन कर इसकी सूचना दी। पड़ोसी व परिजनों ने प्रशांत का शव फंदे से उतारकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
प्रशांत मूल रूप से सहारनपुर के जैनपुर के रहने वाले थे। वह यहां डासना के निजी कॉलेज में लॉ के प्रोफेसर थे। उनकी पत्नी पूनम भी एक निजी कॉलेज में गेस्ट प्रोफेसर हैं। प्रशांत के पिता मान सिंह ने बताया कि वह और उनकी पत्नी रोज सुबह पोती से बात करते थे लेकिन शनिवार सुबह ना तो प्रशांत का फोन उठा और ना ही पूनम का।
विज्ञापन
कुछ देर बाद करीब साढ़े सात बजे एक अनजान नंबर से फोन कॉल आई। कॉलर ने खुद को पड़ोसी बताते हुए बताया कि उनके बेटे प्रशांत की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही वह सहारनपुर से गाजियाबाद आ गए। कविनगर थाना प्रभारी अमित कुमार का कहना की मामले की जांच की जा रही है। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के स्पष्ट कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन