वकीलों पर लाठी चार्ज: अधिवक्ताओं ने मानव श्रृंखला बनाकर जताया विरोध, मांगें पूरी नहीं होने तक प्रदर्शन का ऐलान
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष यतेंद्र पाल सिंह तोमर ने बताया कि हड़ताल अभी जारी है, जब तक अधिवक्ताओं की मांगों को शासन द्वारा नहीं मान लिया जाता है हड़ताल यूं ही जारी रहेगी। साथ ही वकील लगातार आंदोलन करते रहेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हापुड़ में 29 अगस्त को अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में अधिवक्ताओं का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। अधिवक्ता घटना के बाद से लगातार हड़ताल पर चल रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को अधिवक्ताओं ने यूपी बार काउंसिल के आह्वान पर बड़ी संख्या में काला आम चौराहा पहुंचकर जाम लगा दिया। साथ ही चौराहे के चारों ओर मानव श्रृंखला बनाकर करीब 15 मिनट तक विरोध जताते हुए वाहनों की आवाजाही रोक दी।
हालांकि, इस दौरान पुलिस बल भी नजर आया। लेकिन, अधिवक्ता लगातार पुलिस प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करते रहे। इसके बाद अधिवक्ता एकत्रित होकर न्यायालय परिसर पहुंचे जहां न्यायालय में देखा गया कि कहीं कोई वकील तो कार्य नहीं कर रहा है। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष यतेंद्र पाल सिंह तोमर ने बताया कि हड़ताल अभी जारी है, जब तक अधिवक्ताओं की मांगों को शासन द्वारा नहीं मान लिया जाता है हड़ताल यूं ही जारी रहेगी। साथ ही वकील लगातार आंदोलन करते रहेंगे।
अधिवक्ताओं ने बनाई मानव श्रंखला
हापुड़ बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने तहसील चौपला पर मानव श्रंखला बनाई। इस दौरान दोषी पुलिस कर्मियों के निलंबन और तत्काल तबादले समेत अनेक मांगों के साथ जमकर नारेबाजी की गई। बुधवार को हापुड़ बार एसोशिएसन के सदस्य तहसील चौपला पर पहुंचे मानव श्रंखला बनाकर नारेबाजी शुरू कर दी। अधिवक्ताओं का कहना था कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान करीब 15 मिनिट यातायात बाधित रहा।
बार एसोसिएशन के सचिव नरेंद्र शर्मा ने बताया कि मानव श्रंखला बनाकर मुख्यमंत्री को संदेश भेजा जा रहा है कि जब तक अधिवक्ताओं का मांग पूरी नहीं होगी, तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। अधिवक्ताओं पर पुलिसकर्मियों द्वारा जो लाठीचार्ज किया गया है उसके विरोध में धरना प्रदर्शन चलता रहेगा। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश व केंद्रीय संघर्ष समिति से जो भी निर्देश मिलते रहेंगे उसके अनुसार कार्य किया जाएगा।