फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Investigation will be done against the then inspector for delay in registering FIR

Ghaziabad News: देरी से एफआईआर दर्ज करने पर तत्कालीन निरीक्षक के खिलाफ होगी जांच

Mon, 20 Mar 2023 12:36 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Mon, 20 Mar 2023 12:36 AM IST
सार

आरोप है कि पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं की। उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद पुलिस ने 16 जुलाई को एफआईआर दर्ज की थी। सीबीसीआईडी ने तत्कालीन थाना प्रभारी मोहम्मद असलम के खिलाफ एनसीआर दर्ज की थी। 

विज्ञापन
Investigation will be done against the then inspector for delay in registering FIR
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद में लालकुआं के पास वर्ष 2020 में सड़क हादसे में हुई युवक की मौत के मामले में देरी से एफआईआर दर्ज करने पर तत्कालीन थाना प्रभारी मोहम्मद असलम के खिलाफ अब जांच शुरू होगी। सीबीसीआईडी जांच के आदेश के बाद अब इस मामले में कोर्ट ने भी जांच के आदेश दिए। इसके बाद कविनगर थाने में प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने विवेचना के लिए धारा-166 के तहत एफआईआर दर्ज कराई है। मोहम्मद असलम फिलहाल बुलंदशहर जिले में तैनात हैं।

विज्ञापन


गौतमबुद्धनगर के बादलपुर डेरी मच्छा के रहने वाले आकाश गौतम छह मई 2020 की रात में बाइक से ड्यूटी से घर लौट रहे थे। इस दौरान लालकुआं के पास किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी और हादसे में उनकी मौत हो गई थी। परिजनों को अगले दिन जानकारी मिली। उनके भाई ने कविनगर थाने में तहरीर दी थी। 

विज्ञापन

 


आरोप है कि पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं की। उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद पुलिस ने 16 जुलाई को एफआईआर दर्ज की थी। माया देवी ने सीबीसीआईडी में शिकायत की तो जांच के बाद सीबीसीआईडी ने तत्कालीन थाना प्रभारी मोहम्मद असलम के खिलाफ एनसीआर दर्ज की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

प्रारंभिक जांच में उन्हें एफआईआर दर्ज करने में देरी करने का दोषी पाया गया। इसके बाद कविनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने कोर्ट के आदेश के बाद कविनगर थाने में तत्कालीन थाना प्रभारी मोहम्मद असलम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। अब सीबीसीआईडी विवेचना करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed