फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Land will be marked for parking of taxi vehicles

Ghaziabad News: टैक्सी वाहनों की पार्किंग के लिए चिह्नित होगी जमीन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2024 01:37 PM IST
विज्ञापन
Land will be marked for parking of taxi vehicles
हापुड़। सड़क पर बेतरतीब तरीके से खड़े होने वाले टैक्सी वाहनों के कारण जाम भी लगता है। यहां तक कि यह वाहन परिवहन विभाग को चूना भी लगा रहे हैं। इन वाहनों के कारण आ रही समस्याओं को देखते हुए एक बार फिर से शहर में पार्किंग के लिए जगह चिह्नित की जाएगी।
विज्ञापन

शहर के गढ़ रोड पर अटल गौरव पार्क के बाहर और सडक़ के दूसरी तरफ टैक्सी वाहन खड़े रहते हैं। इसके अलावा अन्य स्थानों जैसे मेरठ रोड तिराहा, अतरपुरा चौपला पर भी यह वाहन खड़े होते हैं। सुबह से लेकर रात तक खड़े रहने वाले इन वाहनों के कारण कई बार जाम भी लग जाता है। यहां तक कि बिना टैक्सी वाहन में रजिस्ट्रेशन कराए भी इनका संचालन किया जा रहा है। जिससे परिवहन विभाग को नुकसान उठाना पड़ रहा है। विभाग के अधिकारी बिना सुविधा दिए पंजीकरण कराने में भी असमर्थ हैं। ऐसे में अब टैक्सी वाहनों की पार्किंग के लिए जमीन चिह्नित करने की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए नगर पालिका, प्रशासन, यातायात पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारी मिलकर जल्द एक कमेटी बनाएगा। जो मिलकर इस जमीन को चिह्नित करेंगे।
विज्ञापन


इस संबंध में एआरटीओ प्रशासन छवि सिंह चौहान का कहना है कि बिना पंजीकरण कराए टैक्सी के रूप में वाहन का संचालन नहीं किया जा सकता है। आचार संहिता के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलकर इस दिशा में काम किया जाएगा। इससे राजस्व भी बढ़ाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed