{"_id":"67cde6a3666b5bb9ee0cfe7e","slug":"land-sold-illegally-case-filed-against-three-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-589217-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: अवैध तरीके से बेच दी जमीन, तीन पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: अवैध तरीके से बेच दी जमीन, तीन पर मुकदमा
विज्ञापन
मसूरी। प्रोपर्टी डीलरों ने पड़ोसी की जमीन को खुद मालिक बनकर बेच दिया। मामले में पड़ोसी की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
मसूरी के ढबारसी निवासी राशि अली ने बताया कि उनकी जमीन मसूरी में है। अवंतिका निवासी अपार सैनी, नीता सैनी की जमीन भी उनके पास थी। हाल ही में उन्होंने अपने नाम दर्ज 1378 वर्ग गज जमीन का सौदा किसी दूसरे को कर दिया। इन लोगों ने 1378 वर्ग गज की बजाय 1400 वर्ग गज जमीन को बैनामा कर बेच भी दिया। इसके बावजूद भी वह उनकी बची हुई जमीन पर अवैध कब्जा करके उसको भी बेचने की फिराक में लगे हैं। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। मामले में पुलिस ने अपार सैनी, नीता सैनी समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।