फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   lakshay wife property

लक्ष्य तंवर की पत्नी के नाम एक करोड़ तीन लाख की संपत्ति होगी कुर्क

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
lakshay wife property
लक्ष्य तंवर की पत्नी के नाम एक करोड़ तीन लाख की संपत्ति होगी कुर्क
विज्ञापन

गाजियाबाद। 400 करोड़ रुपये से अधिक के लोन घोटाले में पुलिस ने संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर एडीएम सिटी ने लक्ष्य तंवर की पत्नी प्रियंका के नाम करीब एक करोड़ तीन लाख की संपत्ति को कुर्क करने के आदेश जारी कर दिए हैं। कविनगर सी ब्लॉक में पत्नी के नाम दो प्रॉपर्टी हैं। करीब 13 लाख का एक फ्लैट और 184 वर्ग मीटर में एक मकान है। इनकी कीमत एक करोड़ तीन लाख रुपये बताई गई है। प्रशासन की ओर से तहसीलदार को प्रशासक नियुक्त किया गया है।
बीते 25 जनवरी को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने लोन माफिया लक्ष्य तंवर और उसके पिता अशोक कुमार की तुराबनगर स्थित एक करोड़ रुपये कीमत की संपत्ति को कुर्क किया था। पुलिस की ओर से गिरोह बंद एवं असामाजिक क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 14(1) के तहत आरोपी की संपत्ति कुर्क किए जाने की मांग की गई थी। पुलिस ने तीन फाइलें प्रशासन को भेजी हैं। एडीएम सिटी विपिन कुमार ने बताया कि इस मामले में दो फाइलों की सुनवाई और रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद कुर्की के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

एसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया कि लक्ष्य तंवर वर्ष 2012 से बैंकों में साठगांठ कर लोन के नाम पर फर्जीवाड़ा करने के अलग-अलग जगह 31 मामले दर्ज हैं। जबकि उसकी पत्नी प्रियंका के नाम पर सात मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं। 13 मामले नगर कोतवाली में दर्ज हैं। लोन माफिया लक्ष्य तंवर फर्जी तरीके से दस्तावेजों के आधार पर लोन लेकर लोगों के साथ धोखाधड़ी करता था। लक्ष्य तंवर समेत गिरोह के12 लोगों के खिलाफ नगर कोतवाली में गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। जिसमें लक्ष्य तंवर, सुनील कुमार, अशोक कुमार, विशेष बहल, दक्ष बग्गा, प्रियदर्शनी, प्रेमचंद, वरुण त्यागी, सूरज कालरा, राजरानी कालरा, रामनाथ मिश्रा, उत्कर्ष कुमार शामिल है। इसमें दो बैंककर्मी समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी ने बताया कि इस मामले से जुड़े लक्ष्य समेत छह अन्य आरोपियों के करीब एक करोड़ 80 लाख रुपये के वाहन भी कुर्क किए जाएंगे। आदेश मिलते ही कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed