फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Lakhs stolen from the house of an interior businessman who went to Khatu Shyam

Ghaziabad News: खाटू श्याम गए इंटीरियर कारोबारी के घर लाखों की चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Lakhs stolen from the house of an interior businessman who went to Khatu Shyam
इंदिरापुरम। थानाक्षेत्र के कनावनी निवासी इंटीरियर कारोबारी राजेश शर्मा के घर घुसे चोरों ने 40 मिनट में करीब 1.25 लाख की नकदी और लैपटाॅप चोरी कर ले गए। वारदात 12 दिसंबर की देर रात करीब 2ः30 बजे की है। परिवार खाटू श्याम घूमने के लिए गया था। परिचित की सूचना पर पीड़ित को चोरी का पता चला। 14 दिसंबर को वापस लौटने पर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में चार संदिग्ध दिखाई दिए हैं।
विज्ञापन


राजेश शर्मा ने बताया कि वसुंधरा सेक्टर 13 में उनका कार्यालय है। 12 दिसंबर की रात वह परिवार के साथ खाटू श्याम दर्शन के लिए निकले थे। 13 दिसंबर को उन्होंने अपने एक परिचित को घर देखने के लिए भेजा। तब परिचित को घर का ताला खुला मिला। अंदर जाकर देखने पर पूरा सामान बिखरा मिला और अलमारी खुली पड़ी थी। इसके बाद उन्हें चोरी का पता चला और उन्होंने पुलिस को फोन किया। पीड़ित ने बताया कि पुलिस ने पहुंचकर घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में चार संदिग्ध लोग रात करीब 2ः30 बजे घर के पास दिखाई दिए। एक युवक घर के दरवाजे पर खड़ा दिखा है। 14 दिसंबर की सुबह जब वह घर लौटे तब सामान की जांच की। बताया कि घर से करीब 1.25 लाख रुपये नकद, 3.75 लाख रुपये के जेवरात, दो लैपटॉप व अन्य कीमती सामान गायब है। फुटेज के आधार पर चोर करीब 40 मिनट तक घर में रहे और चोरी को अंजाम दिया। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि फुटेज में चोरों के आने-जाने का रास्ता ट्रेस किया जा रहा है। कनावनी क्षेत्र से निकलने की फुटेज मिली है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed