फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   दुकानें खोलने के लिए व्यापारियों ने शुरु की तैयारियां, आदेश का इंतजार

दुकानें खोलने के लिए व्यापारियों ने शुरू की तैयारियां, आदेश का इंतजार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 05:29 PM IST
विज्ञापन
दुकानें खोलने के लिए व्यापारियों ने शुरु की तैयारियां, आदेश का इंतजार
- वैशाली में व्यापारियों ने सैनिटाइजेशन के बाद बनाए सोशल डिस्टेंसिंग के लिए गोले - वैशाली व्यापार मंडल के अध्यक्ष ने की दुकानें खोलने के लिए आदेश पारित करने की मांग माई सिटी रिपोर्टर  साहिबाबाद। लॉकडाउन के चौथे चरण में निर्माण और अन्य प्रकार की राहत मिलने के बाद व्यापारी वर्ग भी जिला प्रशासन के आदेश का इंतजार कर रहा है। इससे पहले ही वैशाली में व्यापारियों ने तमाम नियम और शर्तों को पूरा करने की तैयारी शुरू कर दिए। व्यापारियों ने सोशल डिस्टेंसिंग के गोले बनवाने से पहले दुकानें व प्रतिष्ठानों में सैनिटाइजेशन व सफाई कराई।  वैशाली ट्रैडर्स के व्यापारी सचिन कुमार का कहना है कि बृहस्पतिवार को उन्होंने दुकान में सफाई कराने के बाद सैनिटाइजेशन कराया। जबकि ग्राहकों के प्रतिष्ठान पर आने के लिए वहां एक-एक मीटर की दूरी पर गोले भी बनाए गए हैं। एक बार में सिर्फ पांच ग्राहकों को ही गोले में खड़े होने पर सामान दिया जाएगा। वहीं, वैशाली व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय रस्तोगी का कहना है कि वैशाली की तमाम दुकानों पर बिना मास्क के सामान ना देने के भी व्यापारियों को निर्देश दिए गए हैं। जबकि सोशल डिस्टेंसिंग समेत अन्य नियम व शर्तों का पालन कराने की भी तैयारी की जा रही है। हालांकि अभी व्यापारियों को जिला प्रशासन की तरफ से आदेश मिलने का इंतजार है। बताया कि व्यापारियों की तरफ से उनहोंने लेबर कमिश्नर और फिर जिला प्रशासन की मीटिंग में शामिल होकर सुझाव दिए थे। जिसमें सभी प्रकार की दुकानों को निश्चित समय में पूरे हफ्ते तक खोलने, सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क और अन्य प्रकार के सुझाव शामिल थे। उन्होंने उम्मीद जाहिर की है कि जिला प्रशासन के अधिकारी जल्द ही सुझावों को मानकर व्यापारियों को दुकानें खोलने का आदेश पारित करेंगे।  ---------------------- सुमित कुमार 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed